हरियाणा CM नायब सैनी को मिला नया ओएसडी: RSS की सिफारिश पर वीरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी, मनोहर लाल के रह चुके थे OSD

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को नया ओएसडी मिल गया है। वीरेंद्र सिंह को नया ओएसडी बनाया गया है। वह पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी ओएसडी रह चुके हैं।

Updated On 2024-06-12 08:48:00 IST
हरियाणा सीएम नायब सैनी के नए ओएसडी वीरेंद्र सिंह

Virendra Singh New OSD: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को नया ओएसडी मिल गया है। सीएम के ओएसडी अभिमन्यु सिंह के इस्तीफे के बाद यह पोस्ट खाली थी। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह को अब यह जिम्मेदारी मिली है। वह सीएम नायब सैनी के ओएसडी होंगे। इससे पहले वह पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी भी रह चुके हैं।

RSS ने की थी सिफारिश

वीरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सिफारिश पर एंट्री मिली है। वीरेंद्र सिंह सोनीपत जिले के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रहते हुए किसानों के हित की लगातार आवाज उठाई है। किसानों के हित के लिए उन्होंने कई बड़े आंदोलन खड़े किए।

वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रह चुके हैं। इससे पहले वह 51 नंबर विधायक दल की जिम्मेदारी देख रहे थे। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि सीएमओ में जल्दी ही कुछ और नियुक्तियां होने की संभावना है।

अभिमन्यु सिंह ने दिया था इस्तीफा

मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव आने के चलते उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सका था। अभिमन्यु के इस्तीफे को अब 8 जून को सीएम नायब सैनी मंजूर किया था। इससे पहले अभिमन्यु पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए थे।

बता दें कि मनोहर लाल को सीएम पद से हटाए जाने के बाद ही अभिमन्यु ने भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव आने के चलते उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सका था। हालांकि, उस दौरान नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद अभिमन्यु सिंह को पीए से प्रमोट करके ओएसडी बना दिया था, लेकिन इसके बाद भी अभिमन्यु ने अपना फैसला नहीं बदला और नौकरी छोड़ दी।

Similar News