हरियाणा सीएम के OSD ने दिया इस्तीफा: CM नायब सैनी ने किया मंजूर, मनोहर लाल के रहे थे PA

Haryana CM Nayab Saini OSD Resign
X
सीएम नायब सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह ने दिया इस्तीफा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम ने नायब सैनी ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है।

Haryana CM Nayab Saini OSD Resign: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अभिमन्यु ने इस्तीफे को सीएम नायब सैनी मंजूर कर लिया है। इससे पहले अभिमन्यु पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए थे। बता दें कि मनोहर लाल को सीएम पद से हटाए जाने के बाद ही अभिमन्यु ने भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव आने के चलते उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सका था।

हालांकि, उस दौरान नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद अभिमन्यु सिंह को पीए से प्रमोट करके ओएसडी बना दिया था, लेकिन इसके बाद भी अभिमन्यु ने अपना फैसला नहीं बदला और नौकरी छोड़ दी।

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिमन्यु

वहीं, अभिमन्यु के नौकरी छोड़ने के बाद ऐसी चर्चा भी तेज है कि वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। अभिमन्यु सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उनके कोसली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने कोसली व उसके आसपास के इलाकों में BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। अभिमन्यु पिछले 2 साल से यहां एक्टिव हैं।

मनोहर लाल के बेहद ही करीबी हैं अभिमन्यु

अभिमन्यु पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद ही करीबी माने जाते हैं। उन्होंने मनोरह लाल के साथ लंबे समय तक काम किया है। इसके साथ ही अभिमन्यु ने मनोहर लाल के साथ जुड़ने से पहले गुरुग्राम और रेवाड़ी क्षेत्र में रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story