Haryana Nagar Nigam Election: हरियाणा में जल्द हो सकते हैं निकाय चुनाव, अभी से ही इस मेगा प्लान पर काम कर रही बीजेपी

हरियाणा में जल्द ही निकाय के चुनाव हो सकते है। इसके लिए बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

Updated On 2024-10-22 12:23:00 IST
हरियाणा में जल्द हो सकते है नगर निगम के चुनाव।

Haryana Nagar Nigam Election: हरियाणा में जल्द ही नगर निगम के इलेक्शन हो सकते हैं। हालांकि, ये कब होंगे अभी तक इसके बारे में राज्य चुनाव आयोग की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। वहीं विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की सैनी सरकार ने निकाय चुनावों को लेकर मेगा प्लान पर काम शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तरह ही शहरों के निकायों में सरकार बनाने के लिए ‌बड़ा दांव खेल सकती है और पुराने नेताओं के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दे सकती है। खास बात यह है कि बीजेपी ने उन पार्षदों की लिस्ट पहले ही तैयार कर रही है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों का साथ दिया था। लिस्ट तैयार होने के बाद इन सभी पार्षदों के टिकट काटे जाएंगे। इसको लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से भी मंजूरी मिल गई है। 

हरियाणा में कितने निकायों पर होना है चुनाव  

दरअसल, हरियाणा में 11 नगर निगम, 55 नगर पालिकाएं और 23 नगर परिषद है। इनमें फरीदाबाद सबसे बड़ा निगम है। वहीं पंचकूला सबसे छोटा निगम है। इन सभी निकायों में चुनाव होने है।  

इसलिए जल्दी चुनाव करा सकती है सैनी सरकार 

बता दें कि राज्य चुनाव आयुक्त ने मई 2024 में निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार के सचिव को एक पत्र लिखा था। हालांकि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने थे। जिसके चलते निकाय चुनावों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया था। अब विधानसभा चुनाव खत्म हो गए है। बीजेपी 90 में से 48 विधानसभा सीटें जीतकर तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बना चुकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही निकाय के चुनाव कराने का फैसला से सकती है।  

Similar News