Haryana Weather Updates: ठंड और कोहरे का 'डबल अटैक', धुंध के चलते विजिबिलिटी शून्य, 14 जनवरी से बदलेगा मौसम

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। सर्दी से बचने के लिए लोग रजाई में दुबकने के लिए मजबूर हैं। IMD के मुताबिक प्रदेश के लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Updated On 2024-01-12 09:28:00 IST
हरियाणा में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत।

Haryana Weather Updates: हरियाणा में बीते कई दिनों से सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल में कोल्ड-डे की घोषणा की है। सर्दी का आलम ये है कि IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आसमान से भी सफेद आफत बरस रही है। कोहरे के चलते प्रदेश के कई शहरों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच देखने को मिली है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना पड़ रहा है। धुंध को लेकर मौसम विभाग की ओर से 12 से 14 जनवरी तक वाहन चालकों के लिए धीमी गति से चलाने की हिदायत दी गई है।

चंडीगढ़ में तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस बीच तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अंबाला में धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।यहां आज का तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। करनाल और पानीपत की बात की जाए तो करनाल में भी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, पानीपत में आज तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। आज भी तापमान 7-14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:- Weather: हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान पहुंचा 4 डिग्री, ठंड से किसानों को मिल रहा फायदा

13-14 जनवरी को बदलेगा मौसम

बता दें कि कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, घरों में रहने वाले लोग रजाई में रहने को मजबूर हैं। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 13 से 14 जनवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चल भी चल सकती है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते दिन रेवाड़ी में इस सीजन का पहला पाला देखने को मिला।

Tags:    

Similar News