Haryana Weather 2024: हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान पहुंचा 4 डिग्री, किसानों को मिल रहा फायदा

Haryana Weather 2024
X
हरियाणा में पड़ रही कराके की ठंड, तापमान पहुंचा 4 डिग्री।
Haryana Weather 2024:हरियाणा में पिछले दो सप्ताह से ठंड और कोहरे का कहर जारी है। ठंड के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Haryana Weather 2024: आज सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिण की तरफ खिसकने के कारण हरियाणा में इसका संभावित प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके असर के कारण राज्य के दक्षिणी और उत्तरी जिलों में सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। बाकी प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिस कारण प्रदेश पर इसका प्रभाव कम ही रहेगा। हालांकि इस विक्षोभ के कारण दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। 10 जनवरी 2024 को इस विक्षोभ के जाने के बाद प्रदेश में लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेलने पड़ सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की मोटी परत बादलों के रूप में वायुमंडल की ऊपरी सतह पर छाई हुई है। जिसके लोगों को धूप देखे हुए कई दिन हो गए हैं। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बीते दिन रविवार को धूप देखने को मिली थी। प्रदेश में अधिकतम तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रोहतक में 6 डिग्री, पंचकूला में 7.8 डिग्री और अंबाला में 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Also Read: Delhi हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, संजय सिंह की जमानत याचिका पर मांगा जवाब

कोहरे से किसानों को होगा फायदा

हालांकि, लोगों को सर्दी और कोहरे से परेशानी तो हो रही है। लेकिन कोहरे के चलते किसानों का फायदा हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ये कोहरा बहुत फायदेमंद होता है। जितना ज़्यादा कोहरा पड़ेगा, उतनी ही गेहूं की फसल ग्रोथ करेगी। इस समय गेहूं की फसल में पानी की जरूरत होती है और धुंध पड़ने से गेहूं की फसल में पानी भी कम देना पड़ता है, जिससे किसानों को पानी के खर्च में लाभ मिलता है। इसके अलावा खाद भी कम डालनी पड़ती है, क्योंकि कोहरे की कारण गेहूं की ग्रोथ अच्छी होती है। गेहूं की फसल के लिए कोहरा औषधि का काम करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story