Haryana Weather: नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 30 ट्रेनें हुईं प्रभावित

Haryana Weather Update: मौसम ने नए साल के मौके पर लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं। आज हरियाणा में भीषण ठंड पड़ी है। तापमान नीचे गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं 30 ट्रेनें भी प्रभावित हुई है।

Updated On 2025-01-01 08:41:00 IST
MP का मौसम। 

Haryana Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। नए साल के मौके पर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरे ने पूरे प्रदेश को घेर रखा है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में भी गिरावट देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा मनाली और शिमला बन गया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे विभाग ने 11 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है।

आज कैसा रहने वाला है हरियाणा का मौसम

नए साल के मौके पर हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए काफी है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम तो मंगलवार को भी खराब था।

कल रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा था। आईएमडी की मानें तो प्रदेश में यह शीतलहर 3 जनवरी तक जारी रहने वाला है। ठंड को लेकर भी आईएमडी ने चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है कि 4 और 5 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

हरियाणा में प्रदूषण स्तर

आज का न्यूनतम तापमान भले ही 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो, लेकिन अगले 3 दिनों में यह तापमान नीचे गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। कोहरे के कारण ना सिर्फ 11 ट्रेनों को रद्द किया गया, बल्कि 19 और ट्रेनें भी 30 मिनट से 6 घंटे तक देरी से चली है, जिससे लोगों को सफर करने में काफी दिक्कतें आ रही है। प्रदूषण की बात करें तो आज चरखी दादरी का AQI 198, फरीदाबाद का 156, गुरुग्राम का 138, रोहतक का 130 और पंचकूला का 117 दर्ज किया गया है, जो कि अभी और बढ़ने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Haryana Weather: हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, 4 और 5 जनवरी को हो सकती है बारिश

Similar News