हरियाणा विधानसभा चुनाव: सुशील गुप्ता ने गठबंधन पर लगाया विराम! बोले- आज करेंगे सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को प्रदेश प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि हम आज शाम तक सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देंगे।

Updated On 2024-09-09 13:25:00 IST
आप हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश में राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर उथल पुथल मची हुई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चा तेज है। बीते दिन ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के लेकर बात बन गई है। इस बीच हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। सुशील गुप्ता ने कहा कि गठबंधन के लेकर में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मैं सभी 90 सीटों के लिए तैयार - सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि आप हरियाणा प्रमुख के तौर पर मैं 90 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रहा हूं। हमें हाईकमान से गठबंधन के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। अगर हमें आज खबर नहीं मिलती है, तो हम शाम तक सभी 90 सीटों (AAP Candidate List) के लिए अपनी सूची जारी कर देंगे।

Similar News