Haryana Air Pollution: हरियाणा में बंद हो सकते हैं पांचवीं तक के स्कूल, जींद में 500 पहुंचा AQI, 14 जिलों में क्रशर और माइनिंग बंद
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से ग्रैप 3 लागू हो गया है। इसके चलते हरियाणा के 14 जिलों में भी क्रशर और माइनिंग बंद हो गई है। वहीं प्रदेश सरकार जल्द ही 5वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला ले सकती है।
Haryana Air Pollution: हरियाणा में प्रदूषण की वजह से पांचवीं तक के स्कूल बंद किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। खबर है कि जल्द ही सैनी सरकार इस पर फैसला ले सकती है। वहीं दिल्ली में ग्रैप 3 लागू होने से हरियाणा के 14 जिलों में भी क्रशर और माइनिंग पर रोक लग गई है।
दरअसल, हरियाणा के 11 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार पहुंच गया है। वहीं जींद में एक्यूआई 500 के आंकड़े के छू गया है। जो लोगों के लिए चिंता की बात है। इस जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों तो ऐसे है, जिनमें 12 बजे तक भी आसमान में धुंध की चादर छाई हुई है। ऐसे में वाहन चालकों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। आईएमडी चंडीगढ़ ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
-सिरसा
-फतेहाबाद
- हिसार
इन 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
-कुरूक्षेत्र
- कैथल
- करनाल
-रेवाड़ी
-झज्जर
-गुरुग्राम
-फरीदाबाद
-रोहतक
-सोनीपत
-पानीपत
-जींद
-चरखी दादरी
हरियाणा के ये 14 जिले हैं NCR में
-गुरुग्राम
-रोहतक
-फरीदाबाद
-सोनीपत
-रेवाड़ी
-नूंह
-झज्जर
-पानीपत
-पलवल
-भिवानी
- चरखी दादरी
-महेंद्रगढ़
- जींद
- करनाल
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप 3 लागू किया गया है। इसके तहत बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों की आवाजाही पर बैन रहेगा। पांचवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लास लगेगी। तोड़फोड़ और कंस्ट्रक्शन का काम नहीं होगा।