हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखिए लिस्ट
Haryana IAS Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। सभी अधिकारी अब अलग-अलग विभागों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां पढ़िये किस अधिकारी को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।
Haryana IAS Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। यह फैसला राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। लिस्ट में मुख्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह अधिकारी राज्य के अलग-अलग विभागों में जरूरी बदलाव लाने की दिशा में काम करेंगे।
सत्य प्रकाश कौन से विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे ?
जानकारी के मुताबिक सीनियर IAS अधिकारी टीएल सत्य प्रकाश को सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग का कमिश्नर एवं सचिव के तौर नियुक्त किया है। इस पद की कमान पहले IAS अधिकारी अशोक खेमका के पास थी। अशोक खेमका अब रिटायर हो चुके हैं। अधिकारी सत्यप्रकाश को उनकी प्रशासनिक कार्य कुशलता के लिए जाना जाता है। सत्यप्रकाश अब परिवहन तंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी किसे मिली ?
इसी तरह राहुल हुड्डा को सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि हुड्डा पहले भी कईं अहम विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वह आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। इसके अलावा 11 IAS अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अनिल विज ने कहा- हमारी सेना बहुत तगड़ी है, अब पाकिस्तान को ऐसा...
जनता की समस्याओं का जल्द समाधान होगा
सरकार की ओर से इससे पहले भी IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की जा चुकी है। अब सरकार की ओर से IAS अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। इससे यह पता चलता है कि राज्य प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल हो रहा है। इन ट्रांसफर का मकसद हरियाणा में विकास परियोजनाओं को तेज करना और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी नए नियुक्त अधिकारी जल्द ही अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे और योजनाओं को तेजी से लागू करेंगे।
Also Read: आखिर किस बात की सजा भुगत रहा फिरोजशाह कोटला, दीवारों में छिपा है दुखद इतिहास!
(Edited by: Usha Parewa)