Crime News: बदमाशों ने गुरुग्राम के अस्पताल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के सोहना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक निजी हॉस्पिटल पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

Updated On 2024-01-24 16:20:00 IST
बदमाशों ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में की ताबड़तोड़ फायरिंग।

Gurugram Crime News: हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश से लगातार एक के बाद एक क्राइम की घटनाएं सामने आ रही है। बदमाश कभी मिठाई की दुकान पर दिन दहाड़े गोलीयां बरसाते हैं तो कभी किसी अस्पताल में कई राउंड फायर कर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला अब गुरुग्राम से सामने आया है। दरअसल, यहां बीती रात बदमाशों ने एक निजी अस्पताल में ताबड़तोड फायरिंग की। फायरिंग के बाद अस्पताल में हडकंप मच गया। गोलियां काउंटर के शीशे को तोड़ते हुए दीवार में जा लगीं। गनीमत रही की अंदर सो रहे स्टाफ और कर्मचारी बाल-बाल बचे। जानकारी के मुताबिक अस्पताल से सिर्फ थाना 500 मीटर दूर है। इसके बाद भी बदमाशों ने गोलियां बरसा दी 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक यह घटना साइबर सिटी के सोहना इलाके की बताई जा रही है। अस्पताल में गोलियां चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच की में जुट गई। हालांकि पुलिस को बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

बदमाशों ने तीन राउंड की फायरिंग

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि तीन राउंड की फायरिंग की गई। अस्पताल कर्मचारी ने बताया कि गोली आवाज सुनकर 112 को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की चार गाड़ियां पहुंची और जांच में जुट गईं। वहीं हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बावजूद इसके हॉस्पिटल पर किसने और क्यों गोलियां चलाई यह चिंता का विषय है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- Firing in Gohana: गोहाना में महिला थाने से 100 कदम दूर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स घायल

गोहाना में भी बदमाशों ने बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां 

बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को सोनीपत के गोहाना में भी इसी तरह की गोलीबारी की घटना सामने आई थी। यहां पर रविवार सुबह बदमाशों ने एक हलवाई की दुकान पर करीब 40 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। बदमाशों ने दुकानदार से 2 करोड़ रुपये की फिरौती का पर्चा भी फेंक कर गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

Tags:    

Similar News