Logo
Firing in Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आने आई है। दरअसल, यहां पर आज सुबह बदमाशों ने एक हवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

Firing In Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर आज रविवार सुबह बदमाशों ने एक हवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक वो व्यक्ति हलवाई के दुकान पर दूध देने गया था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग करना शुरु कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। हलवाई की दुकान के आस पास रहने वाले लोगों में भी खौफ का माहौल है।

2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को मौके पर 30 से ज्यादा गोलियों के खोल मिले हैं। फायरिंग के बाद बदमाश दुकान में 2 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए पर्चा भी फेंक गए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने जहां पर घटना को अंजाम दिया है, वहां से महिला थाना सिर्फ 100 कदम दूर है। लेकिन, इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

गोली लगने से छलनी हुए बर्तन

गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए। वहीं, इसके दुकान के मालिक और काम करने वाले अन्य कर्मी छीप कर गोलियों से अपनी जान बचाई। घटना के बाद आस पास के अन्य दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। इस घटना के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है। वहीं, व्यापारियों ने जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि हम सुबह काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में दूध देने आए विजेंद्र को गोली लगी है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मौके पर एक पर्ची भी फेंकी है। जिसमें दो करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। हालांकि, पुलिस ने पर्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। 

5379487