Tractor Rally: हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर रैली के लिए कसी कमर, 26 जनवरी के लिए वीडियो संदेश जारी

पंजाब-हरियाणा के किसान फिर से सड़कों पर उतरने वाले हैं। इसकी शुरुआत 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालकर की जाएगी।

Updated On 2024-01-21 16:10:00 IST
किसान फिर भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार।

Bhartiya Kisan Union Tractor Rally: पंजाब-हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए कमर कस ली है।आगामी 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। ये ट्रैक्टर रैली ब्लाक और तहसील स्तर पर निकाली जाएगी। हालांकि 26 जनवरी की रैली के बाद सरकार से अपनी मांग मंगवाने के लिए किसान अगले महीने 13 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कोर कमेटी मेंबर जय सिंह जलबेडा ने दी है। 

भाकियू के नेता जय सिंह ने जारी किया वीडियो संदेश

भारतीय किसान यूनियन के कोर मेंबर जय सिंह ने किसानों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो संदेश में उन्होंने किसानों से 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली में ज्यादा से ज्यादा किसान शामिल होकर अपनी एकता को दिखाएं। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक्टर रैली के माध्यम से सरकार को संदेश देना है कि सभी किसान एक हैं। जय सिंह ने कहा सरकार को हमें अपनी एकता की ताकत दिखाने के लिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में शामिल होना जरूरी है।

जानें क्यों निकाली जा रही है ट्रैक्टर रैली

किसान नेता का इस रैली के पीछे तर्क ये है कि अब तक सभी सरकारों ने देश के स्रोतों को विदेशी कॉरपोरेट घरानों को बेच देने की नीतियों पर काम किया है। अब इसी कड़ी में पिछले दस साल से भाजपा सरकार ने इस काम में और भी आगे जा चुकी है। देश के कृषि सेक्टर और जमीनों पर कॉरपोरेट कब्जे करवाने की नीति पर काम किया जा रहा है, जिस कारण किसानों की तबाही निश्चित है। इसके अलावा किसानों की केंद्र सरकार से मांग है कि 11 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार के कृषि सचिव किसान नेताओं की मांगों का सहमति पत्र सौंपा था। जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी, बिजली संशोधन विधेयक की वापसी, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा, किसानों पर बनाए गए केस वापस लेना समेत कई मांगे शामिल थी।

ये भी पढ़ें:- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा कार्यालय में 24 घंटे का रामायण पाठ, बुलाए गए 108 दृष्टिबाधित कलाकार

लेकिन, दो साल से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी अब इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते किसानों ने फिर से एक बार ट्रैक्टर रैली निकालने और 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का मन बनाया हैं।  26 जनवरी को तहसील और ब्लाक स्तरीय रैली निकालने का आह्वान राकेश टिकैतो भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब जय सिंह ने भी किसानों को बढ़-चढ़कर रैली में शामिल होने का संदेश जारी किया है।

Tags:    

Similar News