हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों की बल्ले-बल्ले: 7 हजार से ज्यादा खाली पदों पर होगी भर्तियां, सीएम सैनी ने दी मंजूरी

Anganwadi Helper Job: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए  7000 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सीएम सैनी ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के किस जिले में कितने पद खाली पड़े हैं, पढ़िये...

Updated On 2025-04-22 19:43:00 IST
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती।

Anganwadi Helper Job: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सवाल किया था, कि प्रदेश में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की संख्या कितनी है।

प्रदेश मे खाली पदों पर कब भर्ती होगी। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द पदों को भरने के लिए कहा था। आंगनबाड़ी वर्करों के करीब 25,962 पोस्ट में से  2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली हैं।

पहले पदों पर क्यों नहीं हुईं भर्ती ?

महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का मामला पिछले कई दिनों से लटका हुआ था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर नियुक्ति के लिए सिलेक्शन क्राइटेरिया का वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। सुपरवाइजरों के खाली पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से भरा जा रहा है।

विभाग की ओर से पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 में  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 खाली पदों को भरने की मांग भेज चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुशंसा  मिलने पर, सुपरवाइजरों के खाली पदों को भर दिया जाएगा।

हरियाणा में आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती।

Also Read: न्याय दो या इच्छामृत्यु... अंबाला के ये शख्स क्यों कर रहे ऐसी मांग, पूर्व मंत्री असीम गोयल पर लगाए आरोप

आंगनबाड़ी वर्करों को कितना मानदेय मिलता है ?

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 10 साल से ज्यादा अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को आज 14,750 रुपए मानदेय मिल रहा है। 10 साल से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को 13,250 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा आंगनबाड़ी हेल्परों को 7,900 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

वेटिंग डॉक्टर्स की भी होगी पोस्टिंग

हरियाणा बीते दिनों 7,77 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। बाकी डॉक्टर्स वेटिंग पर थे, जिन्हें अब मौका दिया जाएगा।  जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। 

Also Read: खेतों में आग की घटनाओं पर सैनी सरकार का एक्शन, सभी डीसी को भेजा लेटर, हर शुक्रवार को देनी होगी रिपोर्ट

Similar News