CM Nayab Singh Saini: सीएम बनने के बाद पहली बार नायब सिंह आज करेंगे पैतृक गांव का दौरा, मां से लेंगे आशीर्वाद

CM Nayab Singh Saini: सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा आएंगे सीएम सैनी अपने पैतृक गांव के लिए चंडीगढ़ से रवाना हो चुके हैं।

Updated On 2024-03-21 13:11:00 IST
सीएम नायब सिंह आज पहुंचेंगे पैतृक गांव।

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला-नारायणगढ़) आएंगे। सीएम सैनी अपने पैतृक गांव के लिए चंडीगढ़ से रवाना हो चुके हैं। उनके स्वागत के लिए गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बता दें कि 5 महीने पहले भाजपा के राज्य अध्यक्ष बनने पर भी कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे थेष जहां गांव के लोगों ने सांसद सैनी का भव्य स्वागत किया था। सैनी ने अपने परिवार के साथ नगर खेड़ा पर माथा टेका और घर पहुंचने पर उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके उनका स्वागत किया था।

नारायणगढ़ का बढ़ा रुतबा

नायब सैनी को पार्टी का सीएम बनाए जाने के बाद राज्य की राजनीति में नारायणगढ़ विधानसभा का भी रुतबा बढ़ा है। सैनी के सीएम बनने पर गांव के लोगों ने लड्‌डू बांटकर जश्न मनाया था। नायब सैनी ने साल 2009 में भाजपा की टिकट पर नारायणगढ़ ब्लॉक से विधायक का चुनाव लड़े थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Also Read: मोदी के ‘नायब’ खेल की काट तलाशने में जुटी हरियाणा कांग्रेस, जाट आरक्षण से सुर्खियों में आए ‘राजकुमार’ पर नजर 

पार्टी ने दोबारा साल 2014 में टिकट दी, तब सैनी ने कांग्रेस के लगातार 2 बार विधायक रहे राम किशन गुर्जर को लगभग 24 हजार वोट से हराया था। वहीं, साल 2019 के चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया। सैनी, मोदी की लहर में सांसद बने थे। पार्टी ने सांसद सैनी को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें हरियाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया और अब सीएम बनाकर राज्य की नई जिम्मेदारी सैनी के हाथों में सौंपी दी।

Similar News