Haryana Budget Session: हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों के पर्यटन पर करेगी फोकस, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दी जानकारी

Haryana Budget Session 2024: हरियाणा सरकार आने वाले दिनों में संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोड़ देगी। जिसमें कुरुक्षेत्र सहित राज्य के कई जिलों को शामिल किया गया है।

Updated On 2024-02-20 17:03:00 IST
हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों के पर्यटन पर करेगी फोकस।

Haryana Budget Session 2024: हरियाणा सरकार आने वाले दिनों में संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोड़ देगी। पर्यटन को बढ़ावा देने वाली पहले से चल रही परियोजनाओं को जहां समय से पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है, वहीं पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने वाली नई परियोजनाओं को संचालित किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र बनेगा प्रमुख पर्यटन स्थल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यानी मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में राज्य के पर्यटन और  संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली परियोजनाओं की जानकारी दी। कहा गया कि राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण की धरती कुरुक्षेत्र को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इसके लिए 97.34 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 77.87 करोड़ राशि सरकार को मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ में 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक अनुभव केंद्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेवाड़ी में लोकार्पण किया है। इससे महाभारत के दृश्यों को आधुनिक मल्टी मीडिया प्रणाली से दर्शाया गया है। हैरिटेज सर्किट रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल और माधोगढ़ के तहत 29.61 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। वहीं, पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा और श्रीमाता मनसा देवी मंदिर के विकास के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 47 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं पर काम में तेजी लाई जाएगी।

Also Read: Haryana Budget Session 2024: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा सत्र का आगाज, सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं

कई जिलों में निर्माण कार्य है जारी

झज्जर जिले में स्वामी ओमानंद सरस्वती संग्रहालय की स्थापना की एक परियोजना पर सरकार काम कर रही है। वहीं, हिसार के राखीगढ़ी में छह एकड़ जमीन पर संग्रहालय और विवेचना केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्मान में अंबाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा होने की संभावना बताई जा रही है।

Similar News