बिग बॉस में दो हरियाणवी भिड़े: रजत दलाल और दिग्विजय राठी आमने-सामने, थारा भाई जोगेंद्र ने एल्विश के खिलाफ खाेला मोर्चा

Bigg Boss 18: शायद यह पहला मौका है, जब बिग बॉस के घर में दो हरियाणवी आपस में भिड़ गए हैं। यही वजह है कि न केवल फैंस बल्कि उनके दोस्त भी आमने-सामने आ चुके हैं।

By :  Amit Kumar
Updated On 2024-12-08 12:06:00 IST
रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई में एल्विश यादव और थारा भाई जोगिेंद्र कूदे

Rajat Dalal vs Digvijay Rathi: देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' दिन गुजरने के साथ बेहद ही रोचक होता जा रहा है। हर कोई अपने समीकरण जमाने के लिए हर नियम तोड़ने को बेताब नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में रजत दलाल ने नारी सम्मान की दलील देकर दिग्विजय राठी पर हमला बोला, तो वहीं दिग्विजय राठी ने पलटवार में उसे गुंडे की संज्ञा दे दी। यही नहीं, केवल बिग बॉस के घर में ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी दोनों के फैंस आमने-सामने आ चुके हैं। खास बात है कि यूट्यूब एल्विश यादव और थारा भाई जोगिंद्र भी इस जंग में कूद चुके हैं।

दिग्विजय के पीछे खड़ा है थारा भाई जोगेंद्र

यूट्यूबर थारा भाई जोगिंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिग्विजय राठी का समर्थन किया है। जोगिंद्र ने कहा कि दिग्विजय राठी को निशाना बनाया जा रहा है। केवल मेकर्स ही नहीं बल्कि हाउसमेट भी दिग्विजय राठी को नीचा दिखा रहे हैं। स्प्लिट्सविला में राठी के जो भी दोस्त थे, वो अब कहां चले गए, उन्हें उसका समर्थन करना चाहिए। साथ ही, आरोप लगाया कि रजत दलाल को हीरो बनाया जा रहा है। एल्विश यादव ने भी दिग्विजय राठी को लेकर घटिया बात की। जोगिंद्र ने कहा कि दिग्विजय राठी के साथ थारा भाई जोगेंद्र हमेशा आगे खड़ा है। उसने लोगों से भी दिग्विजय राठी का समर्थन करने की अपील की। यहां देखिये पूरा वीडियो...

एल्विश यादव कर रहे रजत दलाल का समर्थन

रजत दलाल ने बीते एपिसोड में कहा था कि उनकी एल्विश यादव से दोस्ती है, यह भाईचारा है। उनकी यह बात एल्विश यादव के फैंस को बेहद पसंद आई है। एल्विश यादव ने भी खुलकर रजत दलाल की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि रजत दलाल दोस्तों का दोस्त है। उसे दिग्विजय राठी से भी भाईचारे की उम्मीद थी, लेकिन वो शायद इस पर भरोसा नहीं करता।

उन्होंने कहा कि अगर टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो दिग्विजय राठी नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि दिग्विजय बोलता है कि उसे रजत दलाल पर भरोसा नहीं है। अब उसकी हरकतें देखकर पूरा यकीन है कि वो अच्छा इंसान नहीं है। एल्विश ने कहा कि रजत दलाल बिना लाग लपेट के खेल खेल रहा है। वो टॉप 5 तक अवश्य पहुंचेगा।

बिग बॉस के घर में भिड़े दो हरियाणवी

बिग बॉस के घर में हमेशा हरियाणवियों का दबदबा रहा है। एल्विश यादव तो बिग बॉस के ओटीटी संस्करण के विजेता भी बन चुके हैं। यह पहला मौका है, जब दो हरियाणवी बिग बॉस के घर में आपस में भिड़ गए हैं। रजत दलाल और दिग्विजय राठी, दोनों हरियाणा से हैं। रजत दलाल फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। वे फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वहीं, दिग्विजय राठी की बात करें तो वे पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल के मेंबर हैं। अब इन दोनों हरियाणवियों के बीच कौन ठीक, कौन गलत, यह आज वीकेंड के वॉर का एपिसोड देखकर स्पष्ट हो जाएगा।

चलते-चलते बता दें कि इस बार के वीकेंड का वार सलमान खान ने नहीं बल्कि फराह खान ने होस्ट किया। फराह खान ने सारा, रजत दलाल को जमकर फटकार लगाई, वहीं दिग्विजय राठी की भी जमकर क्लास ली। खास बात है कि ज्यादातर यूजर्स फराह खान की सराहना कर रहे हैं, लेकिन दिग्विजय राठी को लेकर नाखुश हैं। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि तमाम आलोचनाओं को सहने वाले दोनों हरियाणवी यानी रजत दलाल और दिग्विजय राठी आगे कितना बढ़ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : लॉरेंस की धमकी देकर सलमान खान की शूटिंग सेट पर घुसा अनजान शख्स, बोला- 'बिश्नोई को बोलूं क्या'

Similar News