Bigg Boss 17: हरियाणवियों का बिग बॉस हाउस में हमेशा रहा दबदबा, मन्नारा चोपड़ा भी उसी राह पर

mannara chopra
X
बिग बॉस 17 सीजन की कंटेंस्टेंट मन्नारा चोपड़ा।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की कंटेंस्टेंट मन्नारा चोपड़ा हरियाणा के अंबाला की रहने वाली हैं। वे उन चार कंटेंस्टेंट में शामिल हैं, जो कि फाइनल वीक में सबसे पहले पहुंच गए हैं। उनका नाम ट्विटर अकाउंट पर ट्रैंड कर रहा है। उन्हें विजेता के रूप में देखा जा रहा है। आज की इस खबर में हम मन्नारा के साथ उन हरियाणवियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस के हाउस में धाक जमाई थी।

Bigg Boss 17: टीवी के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फाइनल की ओर बढ़ रहा है। मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण ने फाइनल वीक में चार जगह बना ली है, जबकि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा नॉमिनेट हो चुके हैं। खास बात है कि फाइनल वीक में जगह बनाने वाले कंटेंस्टेंट्स में से मन्रारा चोपड़ा ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में चल रही हैं। मन्नारा का हरियाणा के अंबाला से जन्म से नाता है। यही नहीं, हरियाणा के उन दबंगों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस में दबदबा कायम किया था। सबसे पहले बात करते हैं मन्रारा चोपड़ा की...

अंबाला की मन्नारा चोपड़ा फाइनल की ओर

मन्नारा चोपड़ा का जन्म 29 मई 1991 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। मन्नारा की मां आभूषण डिजाइनर हैं, जबकि पिता वकील हैं। बिग बॉस में भी कंटेंस्टेंट ने मन्नारा का चेहरा परिणीति चोपड़ा जैसा कहा, जिस पर अक्सर वे नाराज दिखती नजर आईं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर रिएक्ट करना बंद कर दिया। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मन्नारा का चेहरा परिणीति चोपड़ा जैसा क्यों दिखता था। दरअसल, मन्नारा की मां रिश्ते में परिणीति चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के पिता भाई बहन हैं। हाल में मन्नारा की छोटी मिताली हांडा शो में नजर आई थीं। मन्नारा का नाम भी बार्बी हांडा था, लेकिन बाद में उन्होंने बदलकर अपना नाम मन्नारा चोपड़ा कर दिया था। कॉमर्स तक की पढ़ाई कर चुकी मन्नारा फैशल स्टाइलिस्ट होने के साथ एक्ट्रेस भी हैं। मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्म उद्योग में सक्रिय रही हैं। अब जिस तरह से मन्नारा चोपड़ा को देशभर से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है और जिस तरह से वे गेम खेल रही हैं, उससे लगता है कि बिग बॉस 17 का अगला विनर भी हरियाणा से ही होगा।

इन हरियाणवियों ने मचाई बिग बॉस हाउस में धूम

हरियाणा के लोगों को उनके दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है। बिग बॉस के हाउस में भी हरियाणवियों ने खासा रंग जमाया था। तो चलिये जानते हैं बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में, जोकि हरियाणा के रहने वाले हैं।

Elvish Yadav
एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव

गुरुग्राम के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता बने थे। अगस्त 2023 में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने उनके विजेता बनने पर उनका स्वागत किया था और अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी। बता दें कि एल्विश का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने फाइनल में 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइंस खोली थी और इस 15 मिनट में एल्विश को 280 मिलियन वोट मिले थे। एल्विश हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं और पिछले दिनों भी सांपों की तस्करी के आरोप में सुर्खियों में आए थे। आज भी वे खबरों में बने हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि वे करोड़ों की कार में सवार होकर अध्योध्या में जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

Sangram Singh and Payal Rohatgi
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी भी बन चुके हैं बिग बॉस के कंटेंस्टेंट

भारतीय पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह बिग बॉस 2007 में शामिल हो चुके हैं। उनकी पत्नी पायल रोहतगी भी बिग बॉस के घर में नजर आई थीं। संग्राम सिंह का नाम संजीत कुमार है। वे रोहतक के मदीना के रहने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में संग्राम सिंह ने बिग बॉस हाउस में जाने के पीछे की एक चौंकाने वाली वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि मैंने होम लोन लिया था और मैं जल्द से जल्द इसे चुकाना चाहता था। जब बिग बॉस से ऑफर आया तो हां कर दी। बता दें कि बिग हाउस के घर में संग्राम सिंह बेहद शांत रहे, लेकिन उन पर प्रहार करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Sonali Phogat
सोनाली फोगाट
भाजपा नेता सोनाली फोगाट भी नजर आई थीं बीबी हाउस में

हरियाणा की महिला भाजपा नेता और मनोरंजन जगत में सक्रिय सोनाली फोगाट भी बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आई थीं। उनकी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। 23 अगस्त 2022 को सोनाली फोगाट की खबर सामने आई थी। सोनाली फोगाट के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनका रेप करके हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Sapna Chaudhary and Gori Nagori
सपना चौधरी और गोरी नागोरी।
ये भी रह चुके हैं बिग बॉस के मेहमान

बिग बॉस के घर में हरियाणा के कई दिग्गज मेहमान बन चुके हैं, वहीं कॉमनर्स ने भी हिस्सा लिया है। इसी कड़ी में बिग बॉस 16 में जहां हरियाणा की शकीरा गोरी नागोरी नजर आई, वहीं बिग बॉस में पंचकूला के वकील निर्मल सिंह अपने हरियाणवी दोस्त रोमिल चौधरी के साथ नजर आए। रोमिल को भी मास्टरमाइंड कहा जाने लगा था। चलते चलते बता दें कि हरियाणा की सनसनी यानी मशहूर एक्टर और डांसर सपना चौधरी भी बिग बॉस में जलवा बिखार चुकी हैं। वे बिग बॉस के 11वें सीजन में नजर आई थीं। हालांकि वे बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने देश के लोगों का दिल जरूर जीत लिया। अब फिर से उम्मीद जग रही है कि मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 सीजन जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाएंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story