Karnal Tourist Place: महाभारत का करनाल बना स्मार्ट सिटी, कर्ण ने की थी शहर की स्थापना; इस पर्यटन स्थल को देख हो जाएंगे मोहित

Karnal Tourist Place: महाभारत काल में बसाए गए करनाल शहर को आज इसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की कुछ खास जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Updated On 2025-05-10 07:30:00 IST

Karnal Tourist Places

Tourist Places In Karnal: हरियाणा के करनाल में बहुत सी ऐसे स्थान है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। करनाल शहर अपने पर्यटन स्थलों और आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की स्थापना महाभारत के समय एक पौराणिक योद्धा अंगराज कर्ण ने की थी। इसे 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। महाभारत के इस प्रसिद्ध शहर की सूरत ही बदल गई है, यहां की रौनक लोगों को काफी पसंद आती है। स्मार्ट सिटी होने के कारण यहां काफी लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्ण की नगरी करनाल को वर्तमान में एक स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। इस शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां के ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले टूरिस्टों को बेहद पसंद आती है।

इतिहास के खूबसूरती का भी मिलेगा आनंद

यहां पर आपको सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर सही लाइटनिंग व्यवस्था साथ कई सुंदर पार्क देखने को मिलेंगे। यहां के ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए यह घूमने के लिए काफी ज्यादा अच्छी है। यहां पर दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी यहां पर दोस्तों के साथ वीकेंड के समय घूमने के लिए जा सकते हैं।

पिकनिक मनाने के लिए अच्छी जगह

अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं। करनाल जिले में कर्ण झील स्थित है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में फेमस है। इस झील के पास लोग फोटो भी खिंचवाते हैं। ऐतिहासिक नगरी होने के कारण दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते हैं। इस झील को कर्ण ताल भी कहा जाता है। झील एक मानव निर्मित झील है और इसके पास एक खूबसूरत पर्यटक परिसर भी है। लोग जब भी यहां आते हैं, अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक छोटा पिकनिक भी मनाकर जाते हैं।

मुगल बादशाह बाबर द्वारा निर्मित बाबरी मस्जिद भी करनाल में ही स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण 1528 में इब्राहिम लोदी पर अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए इसे बनाया गया था। अब इस मस्जिद की बाहरी संरचना खंडहर बन चुकी है। ऐसा माना जाता है कि मस्जिद के इन दीवारों के पीछे कभी एक शानदार बगीचा भी हुआ करता था। इसमें एक कुआं भी है जिसमें आज भी ठंडा पानी भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Delhi Tourist Places: दिल्ली घूमने जाएं तो मिस न करें 5 जगहों की विजिट, दुनियाभर के यहां पहुंचते हैं टूरिस्ट

Tags:    

Similar News