Gang Rape: बहादुरगढ़ में लूट के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Gang Rape in Bahadurgarh: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Updated On 2025-07-22 18:18:00 IST

बहादुरगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gang Rape in Bahadurgarh: बहादुरगढ़ से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 3 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता अभी तनाव में है, जिसकी वजह से मामले के बारे में वह अभी जानकारी नहीं दे पा रही हैं, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

आरोपियों ने महिला से छीना मोबाइल

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री के मुताबिक, पीड़िता 22 साल की है, बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास स्थित फैक्ट्री में महिला का पति काम करता है। घटना के वक्त महिला अपने पति से मिलने फैक्ट्री जा रही थी। उस दौरान वहां पर बाइक पर सवार होकर तीनों आरोपी आ गए। पहले तीनों आरोपी महिला से मोबाइल छीनकर भागने लगे और पीड़िता जब उनके पीछे दौड़ी तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया है कि दो आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया और तीसरे ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री का कहना है कि आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है कि वह, पीड़िता को जानते थे या अनजान लोग थे। हालांकि आरोपियों पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है, बहुत जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News