झज्जर में डबल मर्डर: बेटे ने पिता व भाई की हत्या कर शव जलाया, जमीनी विवाद दिया अंजाम

झज्जर पुलिस ने दो माह बाद जमीनी विवाद में पिता व भाई की हत्या व शवों को जलाने के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर डबल मर्डर की गुत्थी का सुलझा ली। मृतक की पत्नी की खामोशी पर भी सवला उठ रहे हैं।

Updated On 2025-10-25 22:45:00 IST

फिलवक्त व औंरगपुर गांव की सीमा पर खेतों में बना खजान सिंह का मकान।

हरियाणा में झज्जर के गांव औरंगपुर में जमीनी विवाद के चलते बेटे द्वारा पिता व भाई की हत्या कर शवों को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबल मर्डर के करीब दो माह बाद झज्जर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार हत्याकांड की गुत्थी का सुलझा लिया है। हत्यारोपी बेटे ने पिता व भाई की हत्या के बाद दो माह से अधिक समय तक आरोपी के साथ मृतक संजय की पत्नी ने खामोशी साधे रखी। पुलिस द्वारा किए गए हत्याकांड के खुलासे ने ग्रामीणों को भी सकते में डाल दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर हर पहलू की का पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि हत्याकांड से जुड़े सभी तारों को आपस में जोड़ा जा सके।

गांव किलोई का रहने वाला था खजान सिंह

जानकारी के अनुसार खजान सिंह मूल रूप से रोहतक के गांव किलोई का रहने वाला था। खजान सिंह ने फिवक्त व औंरगपुर की सीमा पर खेत में मकान बना रखा था। जहां वह अपने बेटे अनिल, अशोक व संजय सहित परिवार के साथ रहता था। खेत में मकान बनाने के बाद खजान सिंह गांव में कम ही आता-जाता था। खजान सिंह ने अपने तीनों बेटों की शादी तीन सगी बहनों के साथ की हुई थी। अशोक का पिता खजान सिंह व भाई संजय के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते अशोक ने अपने पिता खजान सिंह व भाई संजय की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों के शवों को खेत में ही जला दिया। करीब दो माह तक ग्रामीणों को इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी तथा जब सच्चाई ग्रामीणों के सामने आई तो ग्रामीण हत्याकांड से दंग रह गए। 



बुढ़ापा पेंशन ने खोला राज

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले डाक विभाग का कर्मचारी पेंशन देने के लिए खजान सिंह के खेत में गया तो उसे खजान सिंह की मौत का पता चला। जिसकी सूचना कर्मचारी ने गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब शक होने पर बेटे अशोक से पूछताछ की तो उसने पिता के साथ भाई की हत्या करने व सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव जलाने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में अपने पिता खजान और भाई संजय की हत्या करके उनके शरीर को जलाकर सबुत मिटाने जैसे अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुत्र अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।  सामाजिक दृष्टिकोण को देखते हुए दुलीना चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी अशोक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। जिसे स्थानीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News