Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में इस दिन तक रहेगा मौसम खराब

Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें IMD के ताजा अपडेट के बारे में...

Updated On 2025-07-14 09:30:00 IST

हरियाणा में आज भारी बारिश।

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी बारिश सिलसिला जारी है। हिसार, भिवानी, अंबाला और सिरसा में आज सुबह बारिश हुई है। दूसरी तरफ फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और महेंद्रगढ़ के नारनौल में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि प्रदेश में बीते दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा और गर्मी से राहत मिली थी। वहीं कुछ जिलों में बारिश का कहर भी देखने को मिला था। बीते दिन नूंह में 3 साल के मासूम की खेलते समय बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी।

कौन से जिलों में होगी बारिश ?

मौसम विभाग के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश में गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि प्रदेश में अभी 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।

डॉक्टर मदन खीचड़ ने क्या बताया ?

हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं। प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है।  

सबसे गर्म जिला कौन सा रहा ?

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब तक औसतन बारिश 154.5 MM दर्ज की गई है। जबकि आमतौर पर प्रदेश में 112.8 MM बारिश होती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 37 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो गई है। बीते दिन रविवार को प्रदेश के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ करनाल सबसे गर्म जिला रहा है। 


15 से 17 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ?

  • मौसम विभाग  का कहना है  कि 15 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) बारिश हो सकती है। जबकि, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद व कैथल के कुछेक (25 प्रतिशत एरिया) हिस्सों में बारिश होगी।
  • 16 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) बारिश होने की संभावना है। जबकि, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद व कैथल के कुछ हिस्सों (25 प्रतिशत एरिया) में बारिश होगी।
  • 17 जुलाई को पंचकूला और यमुनानगर के अधिकतर एरिया (50-75 प्रतिशत एरिया) में बारिश होने की संभावना है। वहीं, अंबाला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया में) और पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक, जींद, पानीपत व सोनीपत के कुछेक एरिया (25 प्रतिशत तक एरिया) में बारिश होगी।
Tags:    

Similar News