जनता दरबार में अनिल विज का एक्शन: बुजुर्ग की शिकायत के बाद असिस्टेंट क्लर्क को किया सस्पेंड, बोले- मैं किसी को माफ नहीं करता

Ambala News: अंबाला में बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत के बाद अनिल विज ने असिस्टेंट क्लर्क को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए। जानिये क्या है पूरा मामला।

Updated On 2024-12-16 17:11:00 IST
परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज।

Ambala News: अंबाला में आज यानी 16 दिसंबर सोमवार को परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया है। उस दौरान अनिल विज ने असिस्टेंट क्लर्क को सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई न होने पर अनिल विज ने यह फैसला लिया। उस दौरान वह विभाग के अधिकारियों पर भी भड़क गए। अनिल विज ने कड़े तेवर में कहा कि तमाशा बना रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी को माफ भी नहीं करता।

बुजुर्ग ने अनिल विज से क्या कहा ?

अनिल विज ने आज अंबाला में जनता दरबार लगाया। दरबार में कईं जगहों से लोग अपनी समस्या लेकर आए थे। उस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आया था। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पेंशन नहीं बनी है। शिकायत सुनने के बाद अनिल विज ने अधिकारियों को बुला लिया। विज ने अधिकारियों से पूछा इनकी पेंशन क्यों नहीं बनी। इस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि इनकी डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई नहीं हुई है। इस पर विज ने कहा इनका मेडिकल करा लो इससे डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई हो जाएगी। अधिकारी ने कहा इसके लिए रिक्वेस्ट डालनी पड़ती है।

Also Read: हरियाणा में फरवरी तक लागू होंगे तीन नए कानून, डीजीपी ने दिए निर्देश

तमाशा बना रखा है- अनिल विज

इसके बाद अनिल विज ने बुजुर्ग से कागज मांगे। बुजुर्ग ने बताया कि मैंने अपने विकलांगता वाले कागज भी लगाए हुए हैं। इस पर अधिकारी ने कहा कि उसमें भी डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई होनी जरूरी है। इस पर विज गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा इतने महीने हो गए अभी तक डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई नहीं कर पाए। तमाशा बना रखा है। इनकी हालत देखी है। धक्के खाते फिर कर रहे हैं।

जिसके बाद विज ने कर्मचारी का नाम पूछकर उसे तत्काल सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि सारे सुन लो भाई, किसी को मैं माफ नहीं करता। बुजुर्ग आदमी धक्के खा रहा है। औरत साथ आ रही है। जब तुम्हारा यहां हाल है तो वहां क्या करते होंगे। अब जाकर डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई करो।

Also Read: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने की बेहतरीन गेंदबाजी, एक मैच में झटके 3 विकेट, दो बल्लेबाजों को रन आउट भी किया

Similar News