हरियाणा विधानसभा चुनाव: 'तबियत खराब तो बहाना है, असली कारण तो...,'खड़गे की रैली कैंसिल होने पर बोले अनिल विज

Haryana Assembly Election 2024: अंबाला में मल्लिकार्जुन खड़गे की आज होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया। इस पर अंबाला प्रत्याशी अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हार रही है, इसलिए रैली रद्द की गई है।

Updated On 2024-09-23 17:27:00 IST
भाजपा नेता अनिल विज।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सियासत गर्म होती जा रही है। आज अंबाला में कांग्रेसी प्रत्याशी निर्मल सिंह के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रैली करने वाले थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से रैली को रद्द कर दिया गया। इसके बाद अंबाला प्रत्याशी अनिल विज ने हुड्डा पर जमकर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह पता है कि उन्हें चुनाव में शिकस्त मिलने वाली है, इसलिए रैली कैंसिल कर रही है।

'कांग्रेस को मिलेगी हार'

आज 23 सितंबर सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अंबाला सिटी के पुलिस लाइन्स मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन अचानक खबर सामने आई कि मल्लिकार्जुन खड़गे की सेहत ठीक नहीं है। इसके बाद रैली को कैंसिल कर दिया गया। इस पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस यह बात अच्छे से जानती है कि उसे चुनाव में हार मिलने वाली है, इसलिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने दौरा रद्द किया है।

विज ने कहा कि इससे यह साफ हो गया है कि कांग्रेस की गुटबाजी अब स्पष्ट रूप से आज जगजाहिर हो चुकी है। विज ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सैलजा गुट को न्योता नहीं दिया है, जिसकी वजह से आज कांग्रेस पार्टी में खींचतान जैसा माहौल बना हुआ है। विज ने यह भी कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो को कांग्रेस ने चुराया है।

Also Read: पूर्व मंत्री बबली ने पंचायत में आकर मांगी माफी, वापस होंगे किसानों पर दर्ज केस

पीएम की नीतियों से लोग खुश हैं

विज ने कहा कि आज लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों से खुश हैं। इस बार भाजपा की जीत पक्की है। गुटबाजी के कारण कांग्रेस की आज ऐसी हालत बन गई है कि अंबाला सिटी से कांग्रेस टिकट पर निर्मल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी अंबाला कैंट में कांग्रेस के उम्मीदवार को हराने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हुई हैं। कांग्रेस अपने विवादों की वजह से प्रदेशभर में सीटें गंवा सकती है। 

Similar News