सीजफायर का उल्लंघन करने पर अनिल विज का बयान: बोले- छल करना,धोखा देना पाकिस्तान के हथियार, दुश्मनों को अब...

Anil vij On Ceasefire: पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक झूठा देश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करके अपने नापाक इरादों को स्पष्ट कर दिया है।

Updated On 2025-05-11 16:20:00 IST

Anil Vij On Ceasefire: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। दोनों देशों के बीच बीते दिन यानी शनिवार को युद्ध पर विराम लग गया था और दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हो गया था। लेकिन कुछ घंटों के बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया था। इसे लेकर अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान सबसे बड़ा झूठा देश है। विज ने कहा कि पाकिस्तान की बातों का कोई मतलब नहीं है।


झूठ, फरेब, छल पाकिस्तान के हथियार- अनिल विज


मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है यह ना-पाकिस्तान है, झूठ, फरेब, छल व धोखेबाजी इसके हथियार है। अनिल विज ने कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व की इस पर नजर है। इसके अलावा हमारी फौज ने भी इस पर कड़ी निगरानी रखी हुई है। विज ने कहा कि हमारा नेतृत्व विचार करने के बाद ही देश हित में जो होगा वह करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे पहले देश है। देश के हित के लिए जो सही होगा वहीं किया जाएगा। विज ने आगे कहा कि यह तो तय कर ही लिया गया है कि अगर कोई उग्रवादी हमला होता है तो वो देश पर हमला माना जाएगा। इसका दुश्मनों को मुहं तोड़ जवाब दिया जाएगा।



भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया संदेश

भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को मैसेज दे दिया गया है कि भविष्य में अगर देश के खिलाफ कोई आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इसके साथ ही उसका जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करके हमला शुरू कर दिया था। जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।

Tags:    

Similar News