पहलगाम हमला: सूरत में केंद्रीय मंत्री पाटिल के सामने छलका मृतक की पत्नी का दर्द; पूछा-कहां थी आपकी सेना

पहलगाम आतंकी हमले में सूरत के जान गंवाने वाले शैलेशभाई कलथिया का गुरुवार (24 अप्रैल) को अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान मृतक की पत्नी शीतलबेन केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के सामने फूट पड़ीं।

Updated On 2025-04-24 16:56:00 IST
पहलगाम हमला: सूरत में केंद्रीय मंत्री पाटिल के सामने छलका मृतक की पत्नी का दर्द; पूछा-कहां थी आपकी सेना

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकवादी हमले में गुजरात के 3 पर्यटकों की मौत हुई है। मृतकों में सूरत के शैलेशभाई कलथिया भी शामिल हैं। गुरुवार (24 अप्रैल) को उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान मंत्री पाटिल के सामने शैलेशभाई की पत्नी शीतलबेन का गुस्सा फूट पड़ा। 

शीतलबेन ने आतंकी हमले और 26 पर्यटकों की मौत के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, पहलगाम जैसे संवेदनशीन इलाके में न सेना और न पुलिस तैनात थी। मदद के लिए मैं चिल्लाती रही, लेकिन इतने बड़े पर्यटन स्थल पर मेडिकल कैंप तक नहीं है। जनता के टैक्स से आप लोग हेलिकॉप्टर से घूमते हैं। वीवीआईपी सिक्योरिटी में चलते हैं, लेकिन टैक्स देने वाले लोगों की कोई जिंदगी नहीं है?'

वीडियो देखें 

हमें सरकार पर भरोसा नहीं: शीतलबेन
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल सिर झुकाकर शीतलबेन की बातें सुनते रहे। बाद में कहा-बहन आपको न्याय जरूर दिलाएंगे। शीतलबेन ने इस पर कहा, बिल्कुल नहीं। हमें सरकार पर अब बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। भरोसा करके की तो पहलगाम गए थे। 

कौन थे शैलेशभाई कलथिया? 
शैलेशभाई कलथिया (44) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। वह मूलत: सूरत ( गुजरात) के चिकुवाड़ी इलाके के रहते थे, लेकिन ट्रांसफर के चलते चार साल पहले मुंबई चले गए और पत्नी व दो बच्चों के साथ वहीं रहने लगे। पिछले दिनों पहलगाम घूमने गए थे, तभी आतंकी हमला हो गया। इस हमले में शैलेशभाई सहित 26 पर्यटकों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं।

Similar News