दिल्ली में आंधी का कहर: रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन की शेड उड़ी, कई जगह गिरे पेड़; देखें वीडियो

दिल्ली एनसीआर में दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई है। कहीं पेड़ गिरे हैं, तो कहीं होर्डिंग्स और टीन शेड हवा में उड़ते दिखे। आगे देखिये वीडियो...

Updated On 2025-05-17 18:08:00 IST

दिल्ली में तेज आंधी से कई जगह नुकसान

दिल्ली एनसीआर के लोगों को दोपहर तक जहां भीषण गर्मी और गर्म हवा का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहर बाद बादल छाने से राहत मिलने लगी। लेकिन, मुसीबत उस समय बढ़ गई, जब बारिश से पहले आई आंधी ने कई तबाही कर दी। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन की शेड हवा में उड़ गई। वहीं, जगह-जगह पेड़ भी गिर गए, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 मई के बीच भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 17 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, आज सुबह जिस तरह से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया, उसके मद्देनजर इस भविष्यवाणी के सटीक साबित होने पर भरोसा नहीं हो रहा था। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन, दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। पहले तेज आंधी चली, फिर मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। नोएडा में भी तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश

दिल्ली के मिंटो रोड, सफदर रोड, फिरोज शाह सर्किल समेत तमाम क्षेत्रों में बारिश हुई। नीचे देखिये फिरोज शाह सर्किल का वीडियो

मिंटो रोड पर भी मुसलाधार बारिश

प्रशासनिक अधिकारी सतर्क 

सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था कि बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम समेत अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू हो जाने चाहिए। उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक भी सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

Tags:    

Similar News