Bharat Darshan Park: दिल्ली में रहकर करें 17 देशों की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार, मार्च से आम लोग कर सकेंगे एंट्री

Bharat Darshan Park: भारत दर्शन पार्क के पहले फेज में 21 प्रतिरूपों को तैयार किया गया था। अब भारत दर्शन पार्क में कुल मिलाकर 39 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप देखे जा सकते हैं।

Updated On 2024-02-24 12:05:00 IST
भारत दर्शन पार्क

Bharat Darshan Park: अब दिल्ली में रहकर ही लोग गोवा का बेसीलिका ऑफ बोम जीसस, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल, हरियाणा का चोर गुंबद और जम्मू-कश्मीर का निशात बाग देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत दर्शन पार्क का फेज-3 बनकर तैयार हो गया है। मार्च महीने में दिल्ली नगर निगम इसे पर्यटकों के लिए खोलने जा रहा है। 

भारत दर्शन पार्क
इन राज्यों के ऐतिहासिक प्रतिरूप बनाए गए
ऐतिहासिक प्रतिरूप

दिल्ली नगर निगम ने पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क के फेज-2 का काम पूरा कर लिया है। इसमें 17 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप बनाए गए हैं। इसमें असम का रंग घर, आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी टेंपल, पंजाब का शीश महल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर टेंपल, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल्स, गोवा का बेसीलिका ऑफ बोम जीसस, जम्मू-कश्मीर का निशात बाग, केरल की रेस बोट, मणिपुर का मणिपुर डांस, झारखंड का देवघर मंदिर, मेघालय का बेहदीनखलम फेस्टिवल, लद्दाख का ठीक से मॉनेस्ट्री, नागालैंड का नागा हाउस, मिजोरम का मिजो डांस, त्रिपुरा का उनाकोटी और सिक्किम का मस्क शामिल है। 

पहले फेज में 21 प्रारूप तैयार हुए 
भारत दर्शन पार्क

बता दें कि भारत दर्शन पार्क के पहले फेज में 21 प्रतिरूपों को तैयार किया गया था। अब भारत दर्शन पार्क में कुल मिलाकर 39 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप देखे जा सकते हैं। इस पार्क को 8.49 एकड़ क्षेत्रफल विकसित किया गया है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क फेज-1 को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है। इसके अलावा बाकी तीन एकड़ में फेज-2 को विकसित किया गया है। भारत दर्शन पार्क में आने वाले लोगों के लिए फूड कोर्ट भी बनाया गया है। साथ ही, निगम की ओर से पार्किंग के भी इंतजाम किए गए है। 

पूर्वी दिल्ली में बनेगा वेस्ट टू आर्ट पार्क
वेस्ट टू आर्ट पार्क

उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भारत दर्शन पार्क की तरह वेस्ट टू आर्ट पार्क विकसित करने की योजना बनाई है। लेकिन इसके लिए एक बेहतर जगह की तलाश की जा रही है। इसके अलावा, निगम एक सेलिब्रेशन पार्क और एक बॉलीवुड पार्क बनाने की तैयारी करने में लगा है। 

नगर निगम ने सबसे पहले बनाया वेस्ट टू वंडर पार्क
वेस्ट टू वंडर पार्क

बता दें पिछले कुछ साल पहले दिल्ली नगर निगम ने कबाड़ का इस्तेमाल करके आईटीओ पर शहीदी पार्क, पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बनाया है। लेकिन सबसे पहले दिल्ली के सराय काले खां में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया था। हाल ही में इस पार्क के अंदर एक खूबसूरत डायनासोर पार्क भी बनाया गया है। यह पार्क दिल्ली के लोगों के लिए बड़े पर्यटक स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। 

Similar News