Ramzan Special: दिल्ली में रमजान के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट, जिनके स्वादिष्ट व्यंजन इफ्तार पार्टी में लगा देंगे चार चांद

Ramadan Special 2025: रमजान माह की शुरुआत दो मार्च से होगी। अगर आप भी इफ्तार की दावत से जुड़ी दिल्ली की बेस्ट जगहों की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदे की साबित होगी।

By :  Amit Kumar
Updated On 2025-03-21 20:57:00 IST
दिल्ली के रमजान स्पेशल रेस्टोरेंट की पूरी सूची यहां पढ़िये

Iftar Time Delhi Special: रमजान माह की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में रोजा रखा जाता है। पूरा दिन अल्लाह की इबादत की जाती है। शाम को रमजान इफ्तार होती है। अगर आप भी रमजान इफ्तार या ईद की दावत पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली में ऐसे ढेरों रेस्टोरेंट हैं, जहां आप रमजान स्पेशल डिशेज का स्वाद चख सकते हैं। दिल्ली के एरिया वाइज बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट की पूरी लिस्ट नीचे देखिये....

करीम रेस्टोरेंट, चांदनी चौक

करीम रेस्टोरेंट की चेन श्रृंखला आपको रमजान स्पेशल डिशेज का अद्भूत अनुभव प्रदान करेगी। इस रेस्टोरेंट की स्थापना मुगल शासक बहादुरशाह जफर के रॉयल शेफ करीमुद्दीन ने 1913 में चांदनी चौक के पास करीम नाम से ढाबा खोला, जो बाद में रेस्टोरेंट में तब्दील हो गया। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के नॉन वेज रेस्टोरेंट में शीर्ष स्थानों में शुमार है। इसके अलावा चांदनी चौक स्थित अल यूसुफ नाम से दुकान है, जो कि दशकों से ग्राहकों को नॉन वेज डिशेज का स्वाद परोस रहे हैं। यहां की चिकन और मटर बिरयानी का स्वाद इतना उमदा है कि आप अपनी अंगुलियों को चाटने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। यहां का चिकन शोरमा रोल और मटन कोरमा भी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा बल्लीमारान की दुकान पर भी नॉन वेज डिशेज का बेहतरीन स्वाद चख सकते हैं। 

जामा मस्जिद स्थित बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट 
यह दोनों जगह भी नॉन वेज के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा जगह।

जामा मस्जिद के पास भी कई नॉन वेज रेस्टोरेंट हैं, लेकिन असलम चिकन के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां के मक्खन से डूबे बटन चिकन का स्वाद चख लिया तो आप अपनी अंगुलियों को चाटे बिना नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा चिकन लॉलीपॉप, नल्ली निहारी और पाया निहारी भी सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। इसके अलावा भेजा निहारी पसंद है, तो हाजी शबराती निहारी वाले इसे पकाने में माहिर हैं। यह करीब 25 सालों से अपने व्यंजनों का स्वाद परोस रहे हैं। अगर जामा मस्जिद जाना हो तो इन दोनों दुकानों के नॉन व्यंजनों का स्वाद चखे बिना नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बहुत खा चुके छोले-भटूरे, अब चखिये दिल्ली के बेस्ट मटन चिकन का स्वाद; दीवाने हो जाएंगे आप

दरियागंज भी नाॅन वेज खाने के लिए मशहूर
दरियागंज के बेहतरीन नॉन वेज रेस्टोरेंट

दरियागंज दिल्ली का दरियागंज इलाका भी नॉन वेज रेस्टोरेंट के लिए फेमस है। यहां चंगेजी चिकन नाम से रेस्टोरेंट है, जो नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। इनका मटन निहारी, चिकन चंगेजी की मांग सबसे ज्यादा रहती है। चिकन चंगेजी इनकी सिग्नेजर डिश है, जिसमें देसी घी और क्रीम के साथ सॉफ्ट मांस को परंपरागत मसालों के साथ पकाया जाता है। इसके अलावा दरियागंज में कल्लू निहारी नाम से रेस्टोरेंट है, जहां आप रमजान रमजान या ईद की दावत कर सकते हैं।

शाहीन बाग के बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट

ओखला के शाहीन बाग में भी ढेरों नॉन वेज रेस्टोरेंट हैं, जहां देर रात तक लोगों की चहल-पहल रहती है। हाजी मुराद के कबाब इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में रखते ही घुलने का अहसास होता है। अगर आपको चिकन, बटर चिकन, नल्ली निहारी और पाया निहारी जैसे व्यंजनों का स्वाद लेना है, तो यहां इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। अगर आपको अफगानी स्वाद चखने की इच्छा है, तो आप नसीब रेस्टोरेंट की विजिट कर सकते हैं।

इसके अलावा अता तुर्क रेस्टोरेंट अपनी तुर्की कबाब के लिए फेमस है। यहां प्लेटर में मीट, चावल और सलाद के अलावा कई विकल्प होते हैं। इसके अलावा हातिम ताई चिकन भी अपने अनोखे व्यंजनों के लिए फेमस है। यहां आप बेहतरीन पाया के साथ सुंगधित बिरयानी का स्वाद भी दोबारा चखने के लिए लौटने पर विवश हो जाएंगे।

रोहिणी में बेस्ट नॉन वेज रेस्टोरेंट 

रोहिणी भी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित है। यहां भी वेज और नॉन वेज के कई रेस्टोरेंट हैं। सेक्टर-3 स्थित पटियाला शाही कॉर्नर, बिरायनी बाई किलो, जयवीर नॉन एंड चिकन पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है। सेक्टर-6 स्थित पिशोरी शाही कबाब भी नॉन वेज डिशेज के लिए फेमस है। इसके अलावा भी कई ऐसी दुकानें हैं, जहां आप नॉन वेज डिशेज का स्वाद चख सकते हैं।  

Similar News