लोकसभा चुनाव 2024: नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज ने नामांकन दाखिल किया, रोड शो में दिखाई भाजपा की ताकत

Bansuri Swaraj Filed Nomination: नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने आज यानी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।

Updated On 2024-04-30 12:43:00 IST
बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया।

Bansuri Swaraj: बीजेपी की दिग्गज नेता रही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से आज यानी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बांसुरी स्वराज के रोड शो में उनके साथ चुनावी रथ पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। 

उसके बाद एक रोड शो में भाग लिया और चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंची। हौज खास इलाके में रोड शो के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन देकर लोकसभा चुनाव जीताने की अपील की। उनके साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी 'अबकी बार 400 के पार' के नारे लगाते हुए अलग-अलग गाड़ियों के साथ चलता नजर आया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच बांसुरी स्वराज ने इस रोड शो के जरिए दिल्ली में बीजेपी की ताकत दिखाई। 

उनके इस रोड शो में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का ये प्यार बीजेपी के सुशासन वाली सरकार के प्रति भरोसे का प्रतीक है। आगे कहा कि वो अपने क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करेंगी।

जनता के आशीर्वाद से अभिभूत हूं-बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज मैंने नामांकन भरा है। जनता के आशीर्वाद से अभिभूत हूं, कार्यकर्ताओं के उत्साह से भावूक हूं, एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित हूं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इस मूल मंत्र को आत्मसात करके मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 

वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रोड शो के दौरान कहा कि जिस तरह से यहां कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इससे पता चलता है कि हम सभी सात सीटें जीतने जा रहे हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट से बांसुरी स्वराज की जीत पक्की है। राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा राहुल गांधी और रणनीति दो विपरीत शब्द हैं। इसलिए, उन्हें ज्यादा गंभीरता से न लें। 

Similar News