जिगर के टुकड़े के टुकड़े-टुकड़े: दिल्ली में पिता ने शादी से कुछ घंटे पहले बेटे को चाकू से मार डाला, ऑटो वाले ने पकड़वाया आरोपी

Gym Owner Allegedly Killed by Father: तीन मार्च को गौरव की सगाई हुई थी। सात मार्च को ककरोला बाराज जाने वाली थी। वारदात के गौरव का पिता फरार हो गया था। उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद पुलिस को उस पर शक गहराया।

Updated On 2024-03-08 09:14:00 IST
Gym Owner Gaurav Singhal

Gym Owner Allegedly Killed by Father: दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में एक जिम मालिक 29 साल के गौरव सिंघल की गुरुवार को उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि पिता ने की। गुरुवार को ही गौरव की शादी थी। वह बारात ले जाने वाला था। लेकिन सात फेरों से कुछ घंटे पहले उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक की मदद से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरव पर चाकू से कई बार वार
गौरव सिंघल परिवार के साथ देवली एक्सटेंशन के राजू पार्क में रहता था। परिवार में मां, पिता और एक छोटा भाई है। राजू पार्क में ही गौरव का जिम था। बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे परिवार वालों ने पुलिस को गौरव की हत्या होने की सूचना दी थी। गौरव पर कई बार चाकू से वार किया गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 

मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं को उस कमरे में हर तरफ खून बिखरा मिला, जहां सिंघल का शव मिला था। पुलिस को शक हुआ कि वारदात को छिपाने के लिए शव को कमरे के अंदर घसीटा गया था। कमरे में और उसके आस-पास अलग-अलग आकार के जूतों के कई निशान भी मिले, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल थे। 

दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था गौरव
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में गौरव और उसके पिता के बीच रिश्तों में खटास का पता चला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि गौरव शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन उसके पिता उस पर दबाव बना रहे थे। सिंघल किसी अन्य महिला से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उनके परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। 

पुलिस के अनुसार, तीन मार्च को गौरव की सगाई हुई थी। सात मार्च को ककरोला बाराज जाने वाली थी। वारदात के गौरव का पिता फरार हो गया था। उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद पुलिस को उस पर शक गहराया। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो गौरव अपने पिता के साथ नजर आया था। 

जयपुर फरार हो गया था आरोपी पिता
गौरव का पिता फरार होकर जयपुर पहुंच गया था। उसने वहां एक ऑटो ड्राइवर के फोन से अपने घर फोन किया था। पुलिस ऑटो ड्राइवर की मदद से आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि पिता और पुत्र के बीच मधुर संबंध नहीं थे। आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा है कि उसे कोई पछतावा नहीं है और उसे यह पहले ही कर देना चाहिए था। आगे की जांच जारी है। 

Similar News