भीषण गर्मी का कहर जारी: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरस रही आफत, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का दौर जारी है। हालांकि, मंगलवार सुबह के वक्त ठंडी हवाएं चलने से कुछ राहत रही। लेकिन इस मौसम विभाग ने फिर से लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-05-22 09:48:00 IST
दिल्ली मौसम।

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में बीते चार दिनों से भयंकर गर्मी का दौर जारी है। गर्मी की भट्ठी में जलती दिल्ली के लोगों को बीते दिन मंगलवार सुबह के वक्त ठंडी हवाएंओं ने थोड़ी राहत दी। हालांकि, यह राहत सिर्फ क्षणिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक गर्मी का ये सितम जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हीटवेव चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 22 मई को दिल्ली, हरियाणा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को गाजियाबाद रहा सबसे गर्म

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बता दें कि चार दिन ऐसा हुआ है कि दिल्ली में एक भी जगह तापमान 45 डिग्री को नहीं छू सका। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। दिल्ली एनसीआर का सबसे गर्म एरिया गाजियाबाद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, जाफरपुर, का 43.6 डिग्री, मंगेशपुर 44.6, नजफगढ़ का 33.3 डिग्री रहा। वहीं, हवाओं में नमी का स्तर 24 से 72 प्रतिशत रहा।

आज के मौसम की जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को एक बार फिर से लू चलेगी। विभाग ने 24 मई तक लू का घातक अलर्ट यानी रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच न्यूनतम तापमान तापमान इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलेगी। इस दौरान गर्म और शुष्क हवाएं भी चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहेंगी।

अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 23 और 24 मई को लू चलेगी। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के रहने की संभावना है। इस दौरान भी तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 25 से 27 मई को गर्मी बढ़ जाएगी। इस दौरान तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में गर्मी का प्रकोप: पारा 46 डिग्री पार, आगामी सप्ताह में जारी रहेगा गंभीर हीट वेव का दौर

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 अंक बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 186 ,गुरुग्राम में 236, गाजियाबाद में 169, ग्रेटर नोएडा में 267, नोएडा में 217 अंक बना हुआ है। दिल्ली के शादीपुर में सबसे ज्यादा 302 AQI बना हुआ है। दिल्ली के 23 इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है।

Similar News