Today Weather Update: हल्की बारिश... फिर उमस; कैसा रहेगा दिल्ली-हरियाणा में आज का मौसम? जानिए

दिल्ली में बीते दिनों लगातार बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, हरियाणा में कई जिलों भारी बारिश होने की संभावना है। जानें दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम...

Updated On 2024-07-29 13:46:00 IST
UP का मौसम: आगरा, मेरठ, बरेली सहित 5 शहरों में बरसे मेघ; आज दिनभर चलेगी सर्द हवा, चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत

Delhi Haryana Weather: दिल्ली में बीते दिनों लगातार भारी बारिश के बावजूद लोगों को भीषण उमस से बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार को लोगों को उमस और गर्मी परेशान करेगी। दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, हरियाणा के कई जिलों में दिल्ली जैसा ही हाल है और कई जिलों बारिश के चलते उमस और गर्मी से राहत है।

दिल्ली का मौसम (Delhi ka Mausam)
राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रविवार की तरह ही लोगों को आज सोमवार को भी उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश हिस्से में तेज धूप और गर्मी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार यानी 30 जुलाई और एक अगस्त तक बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही इन दो दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा का मौसम (Haryana ka Mausam)
हरियाणा में भी कई जिलों में दिल्ली जैसे हालात देखने को मिल रही हैं। यानी जैसे दिल्ली में उमस भरी गर्मी यहां लोगों को परेशान कर रही है वहां पर भी इससे लोग परेशान हैं। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के चलते उमस और गर्मी से राहत है। इसके साथ ही मौमस विभाग ने आज सोमवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, आज सोमवार सुबह पानीपत और झज्जर में बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज सोमवार को 11 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Similar News