Delhi Election 2025: शीश महल को लेकर शीर्ष पर विवाद! आज हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले शीश महल का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को ओपन चैलेंज कर कहा कि आज 11 बजे शीश महल को खोलने वाला हूं, मीडिया आकर खुद देख ले। संजय सिंह ने भाजपा को भी पीएम मोदी का राजभवन खोलने के लिए चैलेंज किया है।

Updated On 2025-01-08 10:13:00 IST
आप नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और पीएम मोदी।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर पहुंच चुकी है। जो शीश महल का मुद्दा महीनों से गर्मा रहा था, अब वह भी अपने शीर्ष पर पहुंच चुका है। आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और विपक्षी पार्टियों को ओपन चैलेंज कर दिया है कि आकर देख लो शीश महल में क्या है। संजय सिंह ने कल  अपने संबोधन में कहा था कि बुधवार को सुबह 11 बजे शीश महल खोलने वाला हूं। उन्होंने मीडिया को यहां आने के लिए कहा और दिखाने के लिए कहा है कि शीश महल में ऐसा क्या है, जिसको लेकर विपक्ष विवाद खड़े कर रही है।

आज 11 बजे खोला जाएगा शीश महल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष ने दिल्ली चुनाव में शीश महल को एक मुद्दा बना रखा है। विपक्ष का आरोप है कि केजरीवाल ने अपने शीश महल में सोने का बाथ टब और टॉयलेट सीट लगवा रखा है। इस महल में पार्टी करने के लिए एक बार भी है और लाखों के झूमर लगे हुए हैं। इन आरोपों के बाद संजय सिंह ने विपक्ष और मीडिया को ओपन चैलेंज कर दिया है कि आज सुबह 11 बजे सरकारी घर को खोला जाएगा, मीडिया खुद देख ले कि इस महल में क्या है।

पीएम मोदी का राजभवन खुलवाएं- संजय सिंह

संजय सिंह ने बीजेपी को भी एक चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शीश महल देखने के बाद हम पीएम नरेंद्र मोदी का भी राजभवन देखने के लिए चलेंगे, जहां देश के राजा रहते हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी 2700 करोड़ के घर में रहते हैं। जहां 300 करोड़ के कालीन लगे हुए हैं, 200 करोडो के झूमर लगे हुए हैं। पीएम मोदी 10-10 लाख के पेन का इस्तेमाल करते हैं। पीएम मोदी के पास 6700 जोड़ी जूते हैं और उनके पास 5000 सूट है। संजय सिंह ने अपने आरोप में कहा कि पीएम मोदी हर दिन लाखों के सूट दिन में 3-4 बार बदलते हैं।

आज हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी

उन्होंने कहा मैं शीश महल को मीडिया के सामने दिखाने के लिए तैयार हूं, अब आप भी प्रधानमंत्री का राज महल मीडिया को दिखाएं। हम भी तो देखें 10 लाख के पेन कैसे होते हैं, 200 करोड़ के झूमर कैसे होते हैं। जनता को भी देखना चाहिए कि हीरे के झूमर आखिर दिखते कैसे हैं। ऐसे में शीश महल को लेकर आज दूध का दूध और पानी का पानी होने वाला है। बीजेपी और कांग्रेस के तमाम आरोपों का जवाब आम आदमी पार्टी आज देने वाली है।

ये भी पढ़ें:- बीजेपी ने कर दिया जीत का दावा: पीएम मोदी का ये वीडियो जारी कर कहा, आठ फरवरी को दिल्ली में भाजपा सरकार

Similar News