'स्कैम 2024' बनाम 'GOAT': पोस्टर वॉर में भिड़ी AAP और BJP, केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोप

भाजपा ने 'स्कैम 2024' पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर मतदाता सूची में हेरफेर और 'बड़े धोखेबाज' होने का आरोप लगाया गया। आप ने पलटवार में 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पोस्टर से जवाब दिया।

Updated On 2025-01-02 13:04:00 IST
भाजपा और आप के बीच पोस्टर वार जारी।

BJP Scam 2024 vs AAP GOAT Poster: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा ने 'स्कैम 2024' पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। इस पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मतदाता सूची में हेरफेर और 'बड़े धोखेबाज' होने का आरोप लगाया गया।  

आप का पलटवार: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पोस्टर से दिया जवाब

आरोपों के तुरंत बाद आप ने 'GOAT' (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) थीम वाला मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को महान नेता बताया गया। इस वीडियो में केजरीवाल को सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की पृष्ठभूमि में दिखाया गया। जबकि, भाजपा ने दावा किया कि दिल्ली में विशेष समुदाय के फर्जी वोटर बनाए गए, जिनकी उम्र 40 से 80 साल तक की है। पार्टी का कहना है कि 'मकान मालिक को पता तक नहीं और केजरीवाल ने उनके पते पर सैकड़ों वोट बना डाले।'  

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी ने बनाया मंदिरों को ध्वस्त करने का प्लान', CM आतिशी ने केंद्र सरकार को घेरा, एलजी पर भी लगाए आरोप

पुराना हमला: 'चुनावी हिंदू' का तंज

इससे पहले भाजपा ने केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' कहते हुए पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में उन्हें राजपाल यादव के भुल-भुलैया फिल्म के किरदार की तरह दिखाया गया, जहां वे रुद्राक्ष, फूलों की माला और चंदन लगाए हुए थे।  

आगामी चुनावों का माहौल गर्म

भाजपा और आप के बीच यह पोस्टर वॉर दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले गहराता जा रहा है। भाजपा आप पर भ्रष्टाचार और झूठे वादों का आरोप लगा रही है, जबकि आप ने भाजपा पर वोट खरीदने और मतदाता सूची में धांधली के आरोप लगाए हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी से पहले होने की संभावना जताई गई है, जिसमें 70 विधायकों को अगले 5 साल के लिए चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ भारती ने भाजपा को कहा 'भारतीय झूठा पार्टी', झुग्गी वालों को सावधान रहने की दी चेतावनी

Similar News