Viral Video: भगवंत मान ने पत्नी संग किया जोरदार भांगड़ा, केजरीवाल की बिटिया की शादी में लूट ली महफिल

Viral Video: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान ने जमकर रंग बिखेरा। उन्होंने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ जमकर भांगड़ा किया। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी पत्नी के साथ डांस किया।

Updated On 2025-04-19 13:53:00 IST
भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल का डांस वायरल वीडियो।

Viral Video: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ 18 अप्रैल शुक्रवार को कपूरथला हाउस में संपन्न हो गई। शादी से ठीक पहले गुरुवार की रात संगीत समारोह से अरविंद केजरीवाल, अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ जमकर नाचे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के साथ भांगड़ा किया। शादी समारोह में कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन होने वाला है। इस कार्यक्रम में कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। पहले देखिये केजरीवाल का वायरल वीडियो...

अरविंद केजरीवाल ने जमकर किया डांस
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने फिल्म 'पुष्पा-2' के गाने 'अंगारों का अंबर सा' पर डांस किया। ये गाना साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सीएम भगवंत मान ने जमकर किया भांगड़ा 
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हर्षिता की शादी में खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान भगवंत मान का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। भगवंत मान ने पहले अकेले एक गाने पर भांगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पंजाबी गाने पर जमकर भंगड़ा किया। इसका वीडियो भी काफी चर्चा में है। वायरल वीडियो में भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ किसी फिल्म के हीरो की तरह डांस कर रहे हैं।

बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना भी बज रहा है। भगवंत मान ने डांस के समय लोगों से काफी तालियां और वाहवाही बटोरीं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक एक्टर, कॉमेडी एक्टर और सिंगर हैं, जो इस वक्त पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं। 

ये भी पढ़ें: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की मान सरकार को फटकार: कहा- 'सरकारी मकान दान नहीं, आपका बस चले तो जजों को भी गोशाला में बिठा दें'

Similar News