बांसुरी स्वराज का AAP पर हमला: अरविंद केजरीवाल के दिवाली गिफ्ट को चुनाव प्रचार का टूल बताया, लगाए ये आरोप

दिल्ली की बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को दिए गए बोनस को चुनाव प्रचार का एक उपकरण है। मासिक भत्ते को उपलब्धि बताना गलत है।

Updated On 2024-10-30 19:05:00 IST
बांसुरी स्वराज का AAP पर हमला।

Bansuri Swaraj  on AAP: दिल्ली की बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कर्मचारियों को मासिक भत्ता दिया जाता है, तो वेतन भुगतान को उपलब्धि कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने यह बयान दिल्ली सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को 23 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा के बाद दिया।

एमसीडी के इतिहास में पहली बार हुआ है: केजरीवाल

असल में बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई कर्मचारियों के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की। इस मौके पर केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को 23 करोड़ रुपये का बोनस देने की बात की और बताया कि इस महीने 7 नवंबर को कर्मचारियों को सैलरी मिलनी थी, लेकिन 64 हजार कर्मचारियों के खाते में सैलरी और बोनस पहले ही भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "यह एमसीडी के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सभी कर्मचारियों को समय पर बोनस मिला है। लोगों ने ईमानदार सरकार चुनी है, इसलिए यह संभव हो सका।"

कर्मचारियों के मेहनत के पैसे में सरकार की उपलब्धि कैसे?

हालांकि, इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आप सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "जब कर्मचारियों को मासिक भत्ता दिया जाता है, तो आम आदमी पार्टी वेतन भुगतान को उपलब्धि कैसे कह सकती है? उनकी पुरानी आदत है कि वे कुछ नहीं करते, सिर्फ प्रचार करते हैं। सरकार केवल भ्रष्टाचार कर रही है।" बांसुरी स्वराज ने यह भी कहा, "अगर उन्होंने वास्तव में कुछ विशेष किया होता तो मैं समझती, लेकिन कर्मचारियों को उनकी मासिक आय देकर उन्हें जश्न मनाने के लिए कहना, यह तो उनके साथ धोखाधड़ी है।"

इसे भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज ने AAP और Congress से पूछे पांच सवाल, रामलीला मैदान की रैली को बताया ठगबंधन

Similar News