Atishi Hunger Strike: आतिशी ने खत्म की अपनी भूख हड़ताल, दिल्ली जल संकट पर पांच दिनों से बैठी थीं अनशन पर

Atishi Hunger Strike: दिल्ली में पानी की कमी को लेकर पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर रहीं जल मंत्री आतिशी ने आज मंगलवार को पांचवें दिन अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

Updated On 2024-06-25 11:42:00 IST
आतिशी की भूख हड़ताल खत्म

Atishi Hunger Strike: दिल्ली में पानी की कमी को लेकर पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर रहीं जल मंत्री आतिशी ने आज मंगलवार को पांचवें दिन अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। आतिशी को तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आतिशी की भूख हड़ताल

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी पिछले 5 दिनों से अनशन पर थीं। आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज समाप्त हो गई।

हरियाणा की सरकार से दिल्ली को 613 MGD पानी मिलना चाहिए, लेकिन पिछले तीन हफ्ते से लगातार 100 MGD से कम पानी दिल्ली की मिल रहा था। इससे 28 लाख से ज्यादा लोगों को पानी की समस्या हो रही थी। आतिशी ने दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तब उन्होंने यह अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

Similar News