Manmohan Singh: पूर्व पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे

दिल्ली के पूर्व सीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने पूर्व पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Updated On 2024-12-27 17:23:00 IST
मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल भावुक नजर आएं। उन्होंने मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके परिवार के लोगों से बात की। इसके बाद उन्होंने पूर्व पीएम को लेकर ट्वीट किया है। 

ये भी पढ़ें- जानें पिछले 10 सालों से दिल्ली में कहां रह रहे थे पूर्व पीएम मनमनोहन सिंह, शीला दीक्षित को खाली करना पड़ा था बंगला

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस महत्वपूर्ण क्षण में उनके परिवार से मिला और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे। जिनके आर्थिक सुधारों ने आधुनिक भारत को आकार दिया और जिनकी विनम्रता ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

बता दें कि देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शौक की लहर है। शुक्रवार को उनके पार्थिक शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए देश के तमाम राजनेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- मनमोहन सिंह ने बॉडी गार्ड से क्यों कहा था ऐसा

 

Similar News