केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप: चुनाव जीतने के लिए चला रहे 'ऑपरेशन लोटस', बेईमानी से सरकार बनाने की फिराक में बीजेपी

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने भाजपा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

Updated On 2024-12-29 14:09:00 IST
अरविंद केजरीवाल।

Delhi Elections 2025: इन दिनों दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में सभी पार्टियां आरोप-प्रत्यारोप कर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेता कभी कांग्रेस पर, तो कभी भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर हाल में बस दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने की फिराक में है। उनके पास न ही उम्मीदवार हैं और न ही सीएम पद के लिए चेहरा। वे बेईमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। 

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव वाले हथकंडे अपना रही भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव वाले हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही है। ये लोग साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम कटवा रहे हैं और नाम जुड़वा भी रहे हैं। भाजपा के पास दिल्ली में जीत के लिए कोई विजन नहीं है, कोई प्रत्याशी नहीं हैं और न ही कोई चेहरा। 

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये लोग 15 दिसंबर से दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं। इन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 5000 वोटर्स की एप्लिकेशन डिलीट करने के लिए और 7500 वोट जोड़ने के लिए एप्लिकेशन डाली है। इस तरह वो लगभग 12 फीसदी वोट इधर-उधर करा रहे हैं, तो चुनाव कराने का फायदा ही क्या है?

ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का तंज: देवेंद्र यादव बोले- जिस जनता ने भरोसा किया, केजरीवाल ने उन्हें धोखा दिया

चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

नई दिल्ली विधानसभा में कुल 1 लाख 600 वोट हैं। अगर 12 फीसदी वोट गड़बड़ हैं, तो ये सवाल चुनाव आयोग पर उठता है कि उन्होंने ऐसे वोट कैसे बना दिए? वहीं उन्होंने चुनाव अधिकारियों से कहा कि कोई गलत आवेदन पर साइन न करें। सरकार बदल सकती है लेकिन फाइलें यही रहेंगी। इसके बाद आप के खिलाफ कार्रवाई होगी और आप लोग फंस जाओगे। 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा कर रही ये काम

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए तीन बड़ी चीजें कर रही है। पहला ये कि भाजपा वाले दिल्ली के लोगों और आम आदमी पार्टी को समर्थन करने वालों के वोट कटवा रही है। दूसरा लिस्ट में नए फर्जी वोटर जुड़वाए जा रहे हैं और तीसरा नगद पैसे बांटकर वोट खरीदने की कोशिश की जी रही है।

ऑपरेशन लोटस क्या है

सरल भाषा में कहें, तो ऑपरेशन लोटस सत्ता पाने के लिए दूसरे दलों को कथित तरीके से अपनी तरफ कर लेना 'ऑपरेशन लोटस' है। इसके तहत नेताओं और वोटर्स की खरीद फरोख्त भी शामिल है। भाजपा की विपक्षी पार्टियां चुनावी समय में भाजपा के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करती हैं। 

ये भी पढ़ें: संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर RSS की मदद लेने का लगाया आरोप, बोले- हरियाणा में काटे हमारे वोट

Similar News