Arvind Kejriwal Birthday: अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज, मनीष सिसोदिया और आतिशी ने किया विश, जानें क्या कहा

Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आतिशी ने शुभकामनाएं दी है।

Updated On 2024-08-16 10:55:00 IST
अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Birthday: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन (Arvind Kejriwal Birthday Today) है। केजरीवाल अभी जेल में बंद है। हालांकि, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके जल्द जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

दरअसल, आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-  आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिसने अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा को बदल दिया। उन्होंने अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी।

आतिशी ने आगे लिखा-  तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद केजरीवाल आज झूठे मुकदमे में जेल में बंद हैं। लेकिन, आखिर में सच्चाई की जीत होगी, दिल्ली वालों के चहेते सीएम जेल से बाहर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल की एक वीडियो पोस्ट की है। 



मनीष सिसोदिया ने दी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं

वहीं दिल्ली सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपने परम मित्र अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के सीएम, परम प्रिय मित्र और मेरे राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा कि हमें गर्व है कि हमें इस बात पर गर्व हैं कि हम देशभक्त और क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। जिन्होंने तानाशाही के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना स्वीकार किया। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद है। "

इस वजह से जेल में बंद है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े एक केस में  21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को बेल मिली थी। चुनावों के बाद अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वह कई बार कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर चुके हैं। लेकिन, उन्हें अभी तक बेल नहीं मिल पाई है। वहीं दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम भी हाल ही में तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं। 

Similar News