Doctors Strike: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, कोलकाता केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काम पर लौटे डॉक्टर

Doctors Strike Update:

Updated On 2024-08-23 04:58:00 IST
Doctors Strike

Doctors Strike Update: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में हड़ताल कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को अपनी 11 दिन की हड़ताल खत्म कर दी है। सुप्रीम कोर्ट (SC) कोर्ट के कोलकाता केस में सुनवाई के बाद सभी डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं और इसकी जानकारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने गुरुवार की रात प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

दरअसल, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी देशव्यापी हड़ताल को वापस ले लिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि आरजी जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को हुई घटना के लिए चल रही हड़ताल के मद्देनजर 12 अगस्त 2024 को हड़ताल शुरू की गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिसमें कहा गया है कि इस केस की न्याय फास्ट-ट्रैक तरीके से होगा और संस्थान स्तर समेत देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम के लिए हर कदम उठाया जाएगा। जिसके बाद हम अपनी हड़ताल वापस लेते हैं।



वहीं एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि हम सुप्रीम कोर्ट की अपील और आश्वासन के बाद अपने काम पर लौट रहे हैं। खबरों की मानें, तो एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई की सराहना करते हैं और उसके निर्देशों का पालन करने का आह्वान करते हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मरीजों की देखभाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

12 अगस्त से ठप थी सभी ओपीडी सेवाएं

बता दें कि 12 अगस्त को डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था। इसके तहत सभी ओपीडी सेवाएं ठप हो गई थी। हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी थी। डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना था कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वो इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद कर देंगे।

क्या है मामला

कोलकाता (Kolkata Rape Murder Case) के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी और उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे। इस घटना पर देशभर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। जिसके चलते डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
 

Similar News