Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, गिरा तापमान; मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में आज बारिश हुई, जिससे गर्मी झेल रही लोगों को खास राहत मिली है। देखिये तस्वीरें...

Updated On 2025-05-13 18:09:00 IST

दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश। 

दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज मौसम में बदलाव के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। नार्थ ब्लॉक, तिलक नगर, रोहिणी, खानपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है। उधर, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।  

दिल्ली में कल सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आया नगर में तो अधिकतम तापमान 38.6 और पालम में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस मिजाज को देखकर लग रहा था कि अब चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिलेगा।

आज मंगलवार की सुबह भी गर्म हवा का अहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद से अचानक मौसम में बदलाव आने लगा। आसमान में बादल छा गए और कई जगहों पर मुसलाधार बारिश शुरू हो गई।


बारिश की वजह से जाम की स्थिति 

बता दें कि थोड़ी सी बारिश में भी राजधानी की सड़कों पर जाम लग जाता है। पहले भाजपा इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराती थी, वहीं पिछली बारिश में आम आदमी पार्टी ने यही आरोप भाजपा सरकार पर लगाया था। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि बारिश में जलभराव दिल्ली के लिए बीमारी है, लेकिन यह बीमारी आम आदमी पार्टी ने दी थी। अब जिस तरह से तेज बारिश हो रही है, उसके मद्देनजर जलभराव होने और उस पर सियासत होना लाजमी है। 


खानपुर में भी तेज बारिश 

खानपुर में भी तेज बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक यहां जाम जैसी स्थिति फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद लोगों को फिर से लू का सामना करना पड़ेगा।



Tags:    

Similar News