Summer Drinks: गर्मियों में पिएं एनर्जी से भरपूर ये 5 ड्रिंक, रहेंगे एकदम रिफ्रेश, इम्युनिटी भी बढ़ेगी

Summer Drinks: गर्मियों के दिनों में पानी के अलावा दूसरे पेय पदार्थ का भी सेवन कर सकते हैं। यहां हमने कुछ ऐसी समर ड्रिंक्स के बारे में बताया है जो न केवल आपकी प्यास बुझाएंगे, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखेंगे...

Updated On 2025-05-16 10:04:00 IST

गर्मियों की 5 समर ड्रिंक्स।

Summer Drinks: गर्मियों के मौसम में शरीर को ऊर्जावन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मी के दिनों में ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी महसूस होने लगती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। शरीर में पानी की कमी होने पर कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही हम गर्मियों में ऐसी एनर्जी ड्रिंक भी आज अजमा सकते हैं, जो न केवल आपकी प्यास बुझाएंगे, बल्कि आपके शरीर को ठंडा भी रखेंगे। इस लेख में गर्मियों की ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं।

आम पन्ना


आम पन्ना, गर्मियों के सबसे फेमस पेय पदार्थो में शामिल है। यह आम के गूदे का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आम पन्ना में जीरा और पुदीने की पत्तियां मिलाई जाती हैं। गर्मियों के दिनों में आम पन्ना लू से बचाव करता है। इसके अलावा यह तरोताज़ा भी महसूस कराता है। इसे पीने के बाद आप ऊर्जावन महसूस करेंगे।

सत्तू का शरबत


सत्तू का शरबत भी गर्मियों के दिनों में पिया जाता है। सत्तू का शरबत बिहार में काफी फेमस है। इस शरबत को सत्तू के आटे, चीनी और पानी से तैयार किया जाता है। गर्मियों के दिनों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। सत्तू का शरबत पीन से चिलचिलाती गर्मी में ताज़गी का अनुभव होता है।

छाछ


छाछ भारतीयों का पसंदीदा पेय पदार्थ है। गर्मियों के दिनों में भोजन की थाली छाछ या लस्सी के बिना अधूरी सी लगती है। यह दही से बना एक बेहतरीन पेय पदार्थ है। ऐसा माना जाता है कि छाछ का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर रखता है। इसमें जीरा और मसाले मिलाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। छाछ का सेवन करने से गर्मियों के दिनों में लू नहीं लगती है।

नारियल पानी


एक गिलास ठंडा नारियल पानी भी गर्मियों के दिनों में एनर्जी बूस्टर साबित होता है। डिहाइड्रेशन महसूस होने पर नारियल पानी का सेवन लाभदायक होता है। नारियल पानी पाचन को बेहतर बनाने, त्वचा को स्वस्थ रखने, वजन घटाने और ऊर्जा स्तर बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में नारियल पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है।

जौ पानी


गर्मी के दिनों में जौ का पानी पीने से स्वास्थ्य को फायदा होता है। जौ का पानी बनाने के लिए जौ, पानी, नमक, थोड़ा सा शहद और नींबू की जरूरत होती है। इन सभी को मिक्स करके आप आसानी से घर पर इसे बना सकते हैं। जौ पानी इम्युनिटी बढ़ाता है, त्वचा को बेहतर और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। गर्मी के दिनों में जौ पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है।

Tags:    

Similar News