दिल्ली में 'आप' टूटी: 15 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा; बनाई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी
Delhi AAP 15 councillors resigne
AAP split in Delhi: आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। AAP के 15 पार्षदों ने शनिवार (17 मई) को एक साथ इस्तीफा दे दिया। इन्होंने नई पार्टी (इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी) के गठन का ऐलान किया है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब पहुंचकर पार्षदों ने इस बात की जानकारी दी। कहा, नई पार्टी का नेतृत्व मुकेश गोयल करेंगे। हैं।
आम आदमी पार्टी का नेतृत्व करने पार्षदों में हेमचंद गोयल, रुनाक्षी शर्मा, हिमानी जैन, उषा शर्मा, राखी यादव, अशोक पांडेय, साहिब कुमार, मनीषा, सुमन अनिल राणा, राजेश लाडी, देविंदर कुमार और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।
गोयल बोले-बीजेपी से गठबंधन नहीं
आप पार्षद मुकेश गोयल ने कहा, भाजपा के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। नई पार्टी (इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी) बनाई है। अब हम विपक्ष में बैठेंगे और लोगों की आवाज उठाएंगे। अपने वार्ड में विकास के लिए काम करेंगे। हम चाहते हैं कि अन्य पार्टी के नेता भी हमारे साथ जुड़ें।
पार्षद अशोक पांडेय ने बताई बगावत की वजह
आप के बागी पार्षद अशोक पांडेय ने मीडिया को बताया कि 2.5 साल से हम लोग आम आदमी पार्टी में ही थे, लेकिन वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। हमारी कॉलोनी अनधिकृत है, लिहाजा, साफ सफाई और जल भराव की समस्या बिकराल हो गई है। वार्ड की समस्यों के समाधान के लिए पार्टी से फंड नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
अप्रेल में हुए थे मेयर चुनाव
दिल्ली नगर निगम में पिछले महीने 25 अप्रैल को MCD मेयर चुनाव हुए थे। AAP ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। लिहाजा, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला हुआ। कुल 142 वोट डाले गए। इनमें से भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने 133 वोटों प्राप्त कर जीत हासिल की। 8 वोट कांग्रेस को मिले थे। इससे पहले नंवबर-2022 से अप्रैल-2025 तक आम आदमी पार्टी सत्ता में थी।