Rape Case: शादी का झांसा देकर महिला से रेप करता रहा युवक, फिर पति को भेजे प्राइवेट वीडियो

Rape Case: दिल्ली में एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए अपने पुराने बॉयफ्रेंड पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Updated On 2025-11-08 16:01:00 IST

शादी का झांसा देकर महिला से रेप।

Rape Case: दिल्ली में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 23 साल की नौकरीपेशा युवती ने पुलिस में शिकायत करते हुए अपने पुराने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने शिकायत में कहा कि उसके दोस्त ने शादी का वादा कर रेप किया। इस दौरान उसने प्राइवेट वीडियो बनाए और फिर दो महीने तक ब्लैकमेल किया। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उसने वो प्राइवेट वीडियो महिला के पति को भेज दिए। इन वीडियोज को देखने के बाद पति गुस्से में है और महिला से तलाक मांग रहा है।

जानकारी के अनुसार, साल 2023 में मेरठ के एक शादी समारोह में महिला और युवक की मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर बात बढ़ी और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। महिला शादी के लिए मान गई।

इसके बाद आरोपी ने महिला को न्यू उस्मानपुर के एक गेस्ट हाउस में बुलाया और वहां उसे मिल्क केक खिलाया। युवती को चक्कर आने लगे और उसने होश खो दिया। होश में आने पर उसे पता चला कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने धमकी दी कि वो शादी करेगा, इसलिए वो चुप रहे वरना उसकी वीडियो वायरल कर देगा।

इसके बाद वो लगातार उसे उसी जगह पर बुलाता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। वीडियो के डर से महिला वहां जाती रही। लंबे समय तक वो सिर्फ शादी का झांसा देता रहा। मार्च 2025 में उसने किसी और से शादी कर ली। शादी के एक सप्ताह बाद आरोपी ने उसके पति का नंबर पता लगा लिया।

युवक ने महिला के पति को फोन कर कहा, 'तेरी बीवी मेरे साथ थी।' इसके बाद पति ने महिला से इस बारे में पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। आरोपी ने माफी मांग ली, तो लगा कि मामला खत्म हो गया।

लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी ने प्राइवेट फोटो और वीडियो उस महिला के पति को भेज दिए। साथ ही फोन पर धमकी दी, 'अभी तो कुछ ही भेजे हैं बाकी सोशल मीडिया पर शेयर कर दूंगा। तेरी बीवी की जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।' इसके बाद पति ने उसे मायके छोड़ दिया और तलाक की बात शुरू कर दी। दो महीने से वो लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News