Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में छेड़छाड़, पोस्ट में महिला बोली अधेड़ ने छुआ गाल, कंधे पर हाथ और गोद...

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। उस महिला ने सोशल मीडिया पर इस डरावने अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया। साथ ही बताया कि वो इस वारदात के कारण घबराई हुई है।

Updated On 2025-10-13 17:27:00 IST

दिल्ली मेट्रो में महिला से छेड़छाड़।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एक महिला से छेड़छा़ड़ की घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महिला ने बताया कि किस तरह उसे इस डरावने समय को फेस करना पड़ा। महिला ने बताया कि इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है। उसके अनुसार मेट्रो सुभाष प्लेस से रिठाला की ओर जा रही थी। इस दौरान एक अधेड़ उम्र के शख्स ने पहले तो महिला की सीट पर बैठकर उसे असहज किया। इसके बाद बार-बार गलत तरीके से छुआ। महिला ने जब इस बात का विरोध किया, तो अधेड़ ने माफी मांगी, लेकिन इसके बावजूद वो अपनी हरकत से बाज नहीं आया और लगातार अलग-अलग बहानों से उसे छूता रहा।

जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली मेट्रो की महिला सीट पर बैठी हुई थी। इसी दौरान लगभग 40-45 साल का शख्स महिला के पास आकर बैठ गया। शुरुआत में तो महिला को कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने अपना फोन निकालने की कोशिश करने के बहाने महिला को छुआ। पहले तो महिला को लगा कि व्यक्ति ज्यादा मोटा है इसके कारण ये गलती से हुआ है।

थोड़ी देर बाद उस शख्स का हाथ महिला से कुछ सेकंड के लिए टकराया। इसके बहाने उसने महिला को छूने की कोशिश की। इसके थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति का हाथ फिर से महिला को छू रहा था। इसके बाद महिला ने थोड़ा आगे झुककर खुद को उससे बचाया। इसके बाद शख्स ने अपना हाथ महिला के कंधे पर रख दिया। महिला थोड़ा घबरा गई और उसने हिम्मत करके कहा कि आपने अपना हाथ मेरे ऊपर क्यों रखा है?

उस शख्स ने महिला को देखकर दो बार उसका कंधा थपथपा दिया और सॉरी कहा। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद, उस व्यक्ति ने अपनी उंगलियां फैलाकर महिला की गोद में हाथ रख दीं। वो कहने लगा कि वो थोड़ा थका हुआ है। महिला कुछ कह पाती, इससे पहले ही उस व्यक्ति ने अपने दूसरे हाथ से महिला के गाल को छुआ और फिर दूसरी हथेली से महिला की गोद पर दबाव डाला और पीतमपुरा स्टॉप पर उतर गया।

ये सब होने के कारण महिला बुरी तरह से घबरा गई थी। इसके बाद उसने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर किया। उसने कहा कि वो शायद अपने परिवार में किसी को इन सब चीजों के बारे में बता भी नहीं पाएगी।

Tags:    

Similar News