Crime News: व्हाट्सअप ग्रुप ने बचाई 'अपह्रत' लड़की की जान! पूरी कहानी चौंकाने वाली

एक ढाबे से लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक व्हाट्सअप ग्रुप की मदद ली, जिसके तीन दिन बाद उसे बरामद कर लिया गया। पढ़िये पूरी कहानी...

Updated On 2025-05-31 15:44:00 IST

हरियाणा की रहने वाली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में एक ढाबे से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। साथ ही, अपनी कम्यूनिटी के व्हाट्सअप ग्रुप में भी मदद मांगी। खास बात है कि पुलिस से पहले व्हाट्सग्रुप ग्रुप के एक सदस्य ने लड़की को खोज लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली 23 वर्षीय सिख लड़की 25 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देने के साथ ही सिख समुदाय के विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप में उसकी फोटो शेयर कर मदद मांगी। इसके कुछ दिनों बाद जवाब मिला कि लड़की को भोपाल में देखा गया है। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भोपाल पुलिस से संपर्क कर लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद कर लिया।

ढाबा कर्मचारी फुसलाकर ले गया था

पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ ढाबा कर्मचारी था, जिसका नाम साबिर अली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वो उसे फुसलाकर देहरादून ले गया। इसके बाद दिल्ली रखा, फिर भोपाल चला गया। यहां सिख समुदाय के व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल एक व्यक्ति ने लड़की को पहचान लिया। उसकी निशानदेही के आधार पर लड़की को सकुशल बरामद कर युवक को भी हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

भोपाल पुलिस ने यमुनानगर पुलिस को जानकारी दी कि दोनों को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि लड़की को उनके परिजनों को सौंप दिया है। लड़की नाबालिग है, जबकि आरोपी बालिग है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो होटल में अलग-अलग कमरा बुक करता था ताकि किसी को शक न हो। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News