Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में 4 जून का तूफान-बारिश के आसार, गाजियाबाद में 3 दिन येलो अलर्ट; जानें हरियाणा में मौसम का हाल?
Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में जून का पहले हफ्ते में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा में भी अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। पढ़े आज का मौसम अपडेट...
Delhi-Haryana Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पिछले महीने लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन के समय लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करते हैं, जिसके बाद शाम को बारिश होने से राहत मिल जाती है। मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले हफ्ते में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में जून के पहले हफ्ते में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ताज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें बीते शनिवार को राजधानी में दिन के समय तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन शाम में बारिश से गर्मी में राहत मिल गई। साथ ही बारिश से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।
दिल्ली में 4 जून तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 2 जून से लेकर 4 जून तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को भी मिल सकती है। आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 2 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 2 जून को अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 2 जून से लेकर 4 जून तक लगातार 3 दिन आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
NCR में कैसा रहेगा मौसम?
NCR के मौसम की बात करें, तो आज गाजियाबाद और नोएडा में 1 जून से 3 जून तक तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके लिए 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि नोएडा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा में बीते शनिवार को कई जिलों में ताज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, आज भी हरियाणा की ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून को फरीदाबाद और सिरसा जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि बीते शनिवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो भिवानी जिले में दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
2-3 जून को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 2 और 4 जून सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 2 जून को हरियाणा के सभी जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं, 3 जून को सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी तक संभावना है। बाकी अन्य जिलों में 25 फीसदी बारिश होने हो सकती है।