Sanjay Singh: AAP ने किया साफ, इंडिया गठबंधन से लेकर संसद के मुद्दों तक पर बोले संजय सिंह

Sanjay Singh: आम आदमी के राज्यसभा सांसद ने साफ कर दिया है कि वे आधिकारिक रूप से इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि संसद में कौन-कौन से मुद्दे उठाएंगे?

Updated On 2025-07-16 17:46:00 IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ये साफ कर दिया है कि वे अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं या नहीं? दरअसल, संजय सिंह ने ANI से बात करते हुए बताया कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का आधिकारिक रूप से हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी के साथ हमारा गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था।

इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होने पर बोले संजय सिंह

बता दें कि इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक होने वाली है। इसको लेकर उनसे सवाल किया गया कि क्या आम आदमी पार्टी इस बैठक में शामिल होगी या नहीं? इस मामले पर संजय सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक था। बाकी संसद की बात है, तो आम आदमी पार्टी हमेशा से सरकार की गलत नीतियों का मुखरता से विरोध करती आई है।

इन मुद्दों को संसद में उठाने की तैयारी

संजय सिंह ने कहा कि इस समय हमारे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है कि दिल्ली में यूपी बिहार और पूर्वांचल के लोगों को बर्बाद किया जा रहा है। उनके घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। उत्तर प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी स्कूलों के मुद्दे को भी हम संसद में उठाएंगे। हम संसद में मुंह पर पट्टी बांधकर तो नहीं जाएंगे।

'जम्मू-कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा'

संजय सिंह से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने पर राय मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी हमेशा से यही कहती आई है कि जम्मू-कश्मीर को उसके अधिकार मिलने चाहिए। वहां की जनता ने जिन लोगों को वोट देकर सत्ता में बैठाया है, उनके पास अधिकार होने चाहिए।

Tags:    

Similar News