Viral Video: दिल्ली के अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, मृतक महिला के कानों से चुराई ज्वेलरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक वार्ड बॉय एक मृतका की ज्वेलरी चुरा रहा है। ये वीडियो दिल्ली की बताई जा रही है।
अस्पताल के कर्मचारियों ने मृत महिलाओं के गहने चुराए।
Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुई। इसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल की एक महिला स्टाफ ने वार्ड में भर्ती महिला के कान से ज्वेलरी चुरा ली। ये वीडियो दिल्ली के कृष्णा नगर के एक प्राइवेट अस्पताल की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि जिस महिला के शरीर से ज्वेलरी चुराई गई थी, उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला को 11 नवंबर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
कहा जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एक अस्पताल का है। इस वीडियो में बेड पर मृतक महिला के कानो से महिला स्टाफ ज्वेलरी चुराता हुआ दिखाई दे रही है। इस मामले में मृतका के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी माता जी बीना रानी गुप्ता की 11 नवंबर को अचानक तबियत खराब हो गई थी। इसके कारण वे उन्हें एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए थे। यहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया।
भर्ती करने के लिए उन्हें 5-6 स्टाफ मेम्बर्स ने Attend किया। जिस समय महिला को अस्पताल में भर्ती किया, तब उनके कानों में टॉप्स और काम की चेन पहनी हुई थी। इस ज्वेलरी का वजन लगभग 10 ग्राम था। सोने के टॉप्स व कान चेन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने चुरा लिया। जब मृतका के बेटे ने उनसे इस ज्वेलरी के बारे में पूछा और वापस करने को कहा, तो उनसे बद्तमीजी की गई।
शामली में भी हुई थी चोरी
बता दें कि ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है, जहां अस्पताल के स्टाफ द्वारा ऐसी हरकत की गई हो। इससे पहले भी कई अस्पतालों से ऐसी खबरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के शामली से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां एक वार्ड बॉय ने ड़क दुर्घटना में घायल एक महिला के कान से झुमके चुरा लिए थे। इसका सीसीटीवी फुटेड निकालकर जांच की गई। इसके बाद वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया।